sss

; //]]>

मुख्यमंत्री योगी ने सुनी जन समस्याएं - Khabar NonStop

yogiउत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवास पर जनता की समस्याओं को सुना। प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन पत्र मुख्यमंत्री जी को दिए। मुख्यमंत्री जी ने जनता को उनकी शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

बढ़ती सर्दी के चलते SDM ने प्राथमिक विद्यालय में स्वेटर वितरण किया

एडमिशन के लिए सीएम से किया आग्रह

जनपद मथुरा से आयीं सुश्री रोशनी ने अपनी बेटी का स्कूल में दाखिला दिलाने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया। फैजाबाद से आये श्री सुरेन्द्र ने अपने भाई के कैंसर के इलाज हेतु आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। वहीं जनपद उन्नाव की सुश्री कटोरी देवी ने पिछले 05 साल से पारिवारिक पेंशन न मिलने की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगायी। इसी प्रकार लखनऊ की सुश्री मुन्नी देवी ने वृद्धावस्था पेंशन दिए जाने का अनुरोध किया।

बाघ ने ली दो नील गायो की जान

मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताई

इनके अलावा भी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री जी से भेंट कर अपनी समस्याओं को बताया। मुख्यमंत्री जी ने सभी मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सूचना राज्यमंत्री डाॅ0 नीलकंठ तिवारी भी मौजूद थे।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CgkHjY

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop