क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता गिरफ्तार, जानें पूरा मामला - Khabar NonStop
कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे की कार से एक महिला का एक्सीडेंट हो गया और इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने मामले में रहाणे के पिता गिरफ्तार भी किया था लेकिन मधुकर को बेल पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक कार वे ही चला रहे थे।
मोहाली में टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सीनियर” रहाणे तड़के चार बजे अपनी पत्नी और बेटी के साथ नेशनल हाईवे 4 पर अपनी हुंडई आई-20 से मुंबई जा रहे थे। इसी दौरान कंगल इलाके में उनकी कार ने आशा ताई काम्बले नाम की 65 साल की महिला को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला को स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने रहाणे के पिता गिरफ्तार भी किया था लेकिन मधुकर को बेल पर रिहा कर दिया गया। पुलिस हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से कुछ भी कहने से बच रही है।
34 करोड़ के इस लग्जरी फ्लैट में रहेंगे विराट-अनुष्का
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kxXYaA
Comments
Post a Comment