पशु चोरी के चलते, एसएसपी ऑफिस का किया घेराव - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। यूपी के बुलन्दशहर में पशु चोरी की बढ़ती वारदातों से नाराज़ ग्रामीणों ने आज बुलन्दशहर एसएसपी ऑफिस का घेराव कर दिया, आपको बता दें कि बुलन्दशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के बिचौला गांव के किसान के यहाँ से कुछ दिन पहले दो पशु चोरी हो गए थे।
घायलों की मदद करने वालों पर डंपर पलटने से 7 की मौत
शिकायत करने पहुंचा थाने
वहीं किसान जब इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो आरोप है कि खुर्जा देहात पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्यवाही करने के बजाय उल्टा किसान को ही धमकाकर थाने से भगा दिया, वहीं आज किसान के घर से फिर एक पाशु चोरी हो गया जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख थी और किसान ने वो पशु अपनी बेटी की शादी के लिए पाल रखा था ताकि उसे बेचकर वो अपनी बेटी की शादी कर सके।
घायलों की मदद करने वालों पर डंपर पलटने से 7 की मौत
एसएसपी ऑफिस का घेराव
वहीं गाँव में लगातार बढ़ रहीं पशु चोरी की वारदातों से नाराज़ ग्रामीणों ने आज बुलन्दशहर एसएसपी ऑफिस का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव में पशु चोरी की वारदात रात में 100 डायल पीसीआर पर तैनात एक सिपाही के संरक्षण में हो रही हैं, जबकि खुर्जा देहात पुलिस उल्टा पीड़ितों को धमका रही है, हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों ने गुस्साए ग्रामीणों को पशु चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने का आस्वासन देकर शांत करा दिया है, जबकि पूरे मामले की गहनता से जांच करने की भी बात कही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2o6hhNq
Comments
Post a Comment