‘पाकिस्तान की बेअदबी की इससे बड़ी इंतेहा और नहीं हो सकती’: सुषमा स्वराज - Khabar NonStop
कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ पाकिस्तान में हुए दुर्व्यवहार को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को संसद में बयान दिया। विदेश मंत्री ने संसद के दोनों सदनों में अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान ने मुलाकात के वक्त कुलभूषण के परिवार के साथ जो व्यवहार किया उससे उसने बेअदबी की इंतेहा पार की। पाक इससे ज्यादा शर्मनाक हरकत नहीं कर सकता।
सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी बच्ची के इलाज के लिए जारी किया वीजा
क्या कहा सुषमा ने ?
सुषमा ने अपने बयान में कहा, ‘कुलभूषण जाधव की उनके परिवार से मुलाकात राजनयिक माध्यमों से तय कराई गई थी। सदन को पता है कि हमने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में याचिका दायर की और हम जाधव के मृत्युदंड को रूकवाने में कामयाब रहे। जाधव के जीवन पर मंडरा रहे खतरे को अभी टाल दिया गया है। इस मुश्किल की घड़ी में हम जाधव के परिवार के सदस्यों से संपर्क बनाए हुए हैं।’
सुषमा ने ट्विटर पर की घोषणा, 8 पाकिस्तानियों को दी मेडिकल वीजा की मंजूरी
जानबुझ कर पाक ने किया ऐसा
सुषमा ने पाकिस्तान की करतूत पर बयान देते हुए आगे कहा, ‘पाकिस्तान ने जान-बूझकर प्रेस को जाधव के परिवार के पास आने दिया और उन्हें तरह-तरह के अपशब्दों से संबोधित कर ताने दिए गए। सुरक्षा के नाम पर परिवार के कपड़े तक उतरवा दिए गए, जाधव की मां जो हमेशा साड़ी पहनती हैं, उन्हें सलवार-कुर्ता पहनने के लिए मजबूर किया गया। उनकी पत्नी और मां की भी चूड़ी-बिंदी और मंगलसूत्र उतरवा लिए गए।’ सुषमा स्वराज ने बताया कि उप-उच्चायुक्त की अनुपस्थिति में जाधव से उनकी मां और पत्नी की मुलाकात हुई थी, अगर उन्होंने देखा होता कि परिवार के सदस्यों के कपड़े बदले जा रहे हैं, तो वह विरोध दर्ज जरूर करवाते। पाकिस्तान द्वारा कुलभूषण के परिवारवालों के जुटे उतरवाए जाने पर सुषमा ने कहा, ‘भगवान का शुक्र है कि उन्होंने यह नहीं कहा कि उनके (कुलभूषण जाधव की पत्नी) जूते में एक बम था! यदि सुरक्षा कारणों से उनके जूते उतरवाए गए, तो वापस जाने पर उन्हें जूटे लौटाने चाहिए थे। लेकिन नहीं उन्होंने क्रूरता दिखाई।’
बाबा कैसे हैं ?
सुषमा ने ये भी बताया कि जब कुलभूषण की पत्नी से मंगलसूत्र उतारने की बात कही थी तब पत्नी चेतना ने उन्हें मना भी किया था और कहा था कि ये उनकी सुहाग की निशानी है लेकिन पाक ने उनकी एक नहीं सुनी। सुषमा ने बताया, ‘जिस वक्त उनकी मां और पत्नी मंगलसूत्र उतरवाए जा रहे थे तो उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारी से कहा कि ये उनकेे सुहाग की निशानी है, लेकिन वह नहीं माने। अपनी मां के गले में मंगलसूत्र और माथे पर बिंदी न देखकर मुलाकात में सबसे पहले कुलभूषण ने अपनी मां से पूछा कि बाबा कैसे हैं, क्योंकि उन्हें कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई। यह कहते-कहते वह रो पड़े।’
मीटिंग में मानवता गायब थी
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, ‘इस तरह पाकिस्तान ने दोनों सुहागिनों को विधवा के रूप में पेश किया। पाकिस्तान की बेअदबी की इससे बड़ी इंतेहा और नहीं हो सकती।’ सुषमा ने बताया कि ‘अपने परिवार के साथ मुलाकात के दौरान जाधव काफी तनाव में थे। साफ पता चल रहा था कि उन्हें कैद करने वालों ने उन्हें जो सीखा-पढ़ाकर भेजा, वो वहीं बोल रहे थे। वह पूरी तरह स्वस्थ भी नहीं है, यह साफ दिख रहा था। मानवता और सद्भाव के नाम पर हुई इस मीटिंग में मानवता भी गायब थी और सद्भाव भी नहीं था।’
जाधव मामले में पाक की ‘बदसलूकी’ पर आज सुषमा संसद में देंगी बयान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Dqp1MY
Comments
Post a Comment