दरोगा ने रिश्वत लेने पर भी नहीं किया काम तो दलाल ने किया ऐसा… - Khabar NonStop
पीलीभीत। भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा करने वाली योगी सरकार में रिश्वतखोरी बदस्तूर जारी है। पुलिस विभाग के कुछ भ्रष्ट लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसकी बानगी पीलीभीत जिले में एक बार फिर देखने को मिली है। हैरानी की बात यह कि दरोगा थाने में बने अपने सरकारी आवास में बैठकर सौदेबाजी करता है।
जंजीरों से जकड़ा 90 साल की मां को बेटे-बहू ने
जानें पूरा मामला
आरोपी दरोगा का नाम हरपाल सिंह है। वो बरखेड़ा थाने में तैनात हैं। बताया गया है कि थाना क्षेत्र के गांव पिपरा खास में एक झोपड़ी हटवाना था। इसके लिए एक दलाल ने दरोगा से बात की और 10 हजार रुपए में सौदेबाजी तय हुई। दरोगा हरपाल ने दलाल को बताया कि उसकी बात थानाध्यक्ष से हो गयी है और 10 हजार रुपए का खर्च आयेगा। दलाल तय पैसे लेकर दरोगा हरपाल से मिलने गया और 2-2 हजार के चार नोट दरोगा को रिश्वत के तौर पर दिए और दरोगा रुपए अपनी जेब में रख लेता है। इसके बाद दरोगा दो हजार रुपए और देने को कहता है। जिस पर दलाल कहता है कि साहब हम भी तो कुछ कमाएंगे और इसके बाद मामला निपट गया।
कहां का है मामला
जानकारी के मुताबिक गांव पिपरा खास के रहने नन्हेलाल मौर्या की जमीन पर उसी के भाई फूलचंद्र मौर्या ने ही दबंगई से कब्जा कर झोपड़ी डाल दी है। जिसमें वो रहता है। जिसके बाद पीडित नन्हेंलाल ने कई बार पुलिस व प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी, इसके बाद नन्हेलाल का सम्पर्क दलाल के माध्यम से दरोगा हरपाल सिंह से हुआ और 10 हजार में पूरा मामला तय हुआ। पैसे देने के बाद भी जब काम नहीं हुआ तो यह वीडियो पीड़ित ने वायरल कर दिया।
खड़ी टेम्पो में कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत 7 घायल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AcZo17
Comments
Post a Comment