sss

; //]]>

मोदी: कांग्रेस को मुबारक हो औरंगजेब राज - Khabar NonStop

narendra modi

वलसाड़। बीजेपी गुजरात चुनाव में अपनी मैराथन रैलियों के जरिए प्रचार में जुटी है। आज यानी कि 4 दिसंबर को पीएम मोदी की 4 रैलियां होनी है। आज पीएम मोदी ने अपनी पहली रैली वलसाड़ के धरमपुर में की। उन्होंने इस दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गुजरात का अपमान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने मोररजी देसाई जेल भेज दिया। जब उन्होंने सरकार बनाने की बात कही थी। साथ ही पीएम मोदी ने ये भी कहा कि गुजरात को लूटने वालों को ना लूटने देंगे और ना बर्दाश करेंगे।

हार्दिक पटेल द्वारा यौन शोषण का शिकार हुई महिला से मिलेगा महिला आयोग

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उस व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस की आंखों में शर्म नहीं है, जो जमानत पर है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने ये भी कहा कि  जिनपर भ्रष्टाचार का केस चल रहा है, कोर्ट ने जिन्हें जमानत दी है। जिला स्तर पर भी ऐसे व्यक्ति को कोई पद देने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। लेकिन उसे कांग्रेस ने अध्यक्ष बनाने का सोचा।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं है कुनबा है, ये बात खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद मानते हैं। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के उस बयान को भी पीएम मोदी ने जनता के सामने रखा। जिसमें उन्होंने कहा था कि जहांगीर ने सत्ता छोड़ने पर उनका बेटा शाहजहां सत्ता पर बैठा था। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि बादशाह की औलाद को ही सत्ता मिलेगी, जब ये पहले से पता था तो कौन सी बड़ी बात है?। किसी को कुनबे में से ही सत्ता पर बैठना उस बात के समान है जैसे कि बादशाह का वंशज गद्दी पर बैठा हो। यह औरंगजेब राज  कांग्रेस को मुबारक हो।

ओखी तूफान: तमिलनाडु-केरल के बाद अब गुजरात की ओर, अलर्ट जारी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2idBlaH

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop