विजय रुपानी बने रहेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री, नितिन पटेल होंगे इनके सहयोगी - Khabar NonStop
गुजरात। गुजरात के नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी को एक बार फिर से मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया है। उनके सहयोगी के रूप में नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री चुना गया है। शुक्रवार को प्रदेश इकाई अध्यक्ष जीतू वाघानी द्वारा बुलाई गई सभी नव-निर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में रूपाणी को सर्वसम्मति से चुना गया। यह घोषणा वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने की।
गुजरात में एनसीपी के नवनिर्वाचित विधायक गिरफ्तार
जेटली ने मीडिया को दी जानकारी
जेटली ने एक प्रेस ब्रीफिंग में मीडियाकर्मियों से कहा, “पार्टी में परामर्श की एक प्रक्रिया है। मैंने उन सदस्यों से पूछा कि क्या वे कोई विकल्प चुनना चाहते हैं। किसी और का नाम ना आने पर, दोनों (रुपानी और पटेल) को सर्वसम्मति से घोषित किया गया।” उन्होंने कहा, “हम जल्द से जल्द शपथ ग्रहण के बारे में आपको सूचित करेंगे।”
गुजरात: ‘चिंतन शिविर’ के माध्यम से काग्रेस चुनाव परिणाम का करेगी विश्लेषण
अरुण जेटली और सरोज पांडे की देखरेख में चुने गये नाम
गुजरात के अगले मुख्यमंत्री को चुनने की प्रक्रिया वित्त मंत्री अरुण जेटली और बीजेपी के महासचिव सरोज पांडे की देखरेख में हुई। बीजेपी ने इन्हें पार्टी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के बाद विजय रुपानी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और प्रदेश के अन्य मंत्रियों ने राज्यपाल ओ कोहली को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
गुजरात चुनाव परिणाम: 99 सीटों के साथ सत्ता में काबिज रहना बीजेपी के लिए एक चुनौती
इस दिन हो सकता है शपथ ग्रहण
बीजेपी के सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि 25 दिसंबर को नई सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना है, क्योंकि इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री समेत प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के शामिल होने की संभावना है।
राहुल ने साधा मोदी पर निशाना..
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BS68CW
Comments
Post a Comment