असदुद्दीन ओवैसी: किस अधिकार से मोहन भागवत कह रहे हैं कि अयोध्या में मंदिर बनेगा - Khabar NonStop
नई दिल्ली। पांच दिसंबर से अयोध्या मामले की नियमित सुनवाई होने जा रही है। आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने इससे पहले कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा ही। उनके इस बयान से एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी भडक गए हैं। और कहा है कि, ”मोहन भागवत किस अधिकार से कह रहे हैं कि अयोध्या में मंदिर बनेगा? अभी केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है। मोहन भागवत क्या देश के चीफ जस्टिस हैं? वह कौन हैं?”
ओखी तूफान: तमिलनाडु-केरल के बाद अब गुजरात की ओर, अलर्ट जारी
मुसलमानों की ‘अनदेखी’ हो रही
इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया था कि चुनावी राज्य गुजरात में कांग्रेस और भाजपा ”जातिवादी राजनीति” कर रही हैं। और मुसलमानों की ”अनदेखी” की जा रही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि, ”सभी मंदिर जा रहे हैं, और लिख रहे हैं कि मैं हिन्दू हूं, मैं ब्राह्मण हूं। लेकिन आदिवासियों के बाद सबसे ज्यादा पिछड़ने वाला मुस्लिम है।” ओवैसी ने कहा, ”लेकिन कोई आवाज नहीं उठ रही है। पटेलों को तो उनका नेता मिल गया है। दलितों को भी उनका नेता मिल गया है। अब बिना नेता का समुदाय हम हैं”।
केन्द्र और दिल्ली सरकार 100 साल पुराने कब्रिस्तान को लेकर आमने-सामने
यूपी निकाय चुनाव
ओवैसी ने कांग्रेस और सपा की करारी शिकस्त पर यूपी निकाय चुनावों में तंज कसते हुए कहा था कि इनकी हार के लिए हमको जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। कटाक्ष किया और कहा कि आपमें जीतने का दम नहीं है और हमें जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने, जो कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में पहली बार उतरी है, अपना खाता खोल लिया है।
चीन: अरुणाचल चीन का हिस्सा है, नदी को प्रदूषित करने का सवाल ही नहीं
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AIYAnX
Comments
Post a Comment