एफसीआई गोदाम के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी - Khabar NonStop
पीलीभीत। पीलीभीत के एफसीआई गोदाम के बाहर खड़ी बाइक को चोर उठा ले गए, गोदाम इंचार्ज जब खाना खाने के लिए बाइक लेने पहुंचा तो बाइक को मौके पर न देख कर दंग रह गया। काफी खोजबीन करने पर भी बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। इंचार्ज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
नगरपालिका के जलकल विभाग के गोदाम में लगी आग
जानें पूरा मामला
दरअसल उत्तराखंड के देहरादून के गांव धर्मावाला निवासी अजब सिंह चौहान पूरनपुर में एफसीआई गोदाम के इंचार्ज है। वह नगर के ही नारायन कॉलोनी में रहते हैं। वह अपनी बाइक से गोदाम पर गए हुए थे। बाइक गोदाम के दरबाजे पर खड़ी थी। खाना खाने के लिए जब वह बाइक लेने पहुंचे तो बाइक को मौके पर ना देख कर दंग रह गए। उन्होंने बाइक की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बाइक चोरी की सूचना अजब सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
शर्मनाक: रिक्शा चालक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला का किया बलात्कार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BqaSzr
Comments
Post a Comment