वाट्सएप पर डाटा लीक मामले में विश्लेषकों व डीलरों पर छापे - Khabar NonStop
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने सूचीबद्ध कंपनियों की मूल्य की दृष्टि से संवेदनशील सूचनाओं के लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नियामक ने 30 से अधिक बाजार विश्लेषकों और डीलरों के परिसरों पर छापेमारी कर दस्तावेज, कम्प्यूटर, मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए।
आंध्र प्रदेश के मंदिरों में नए साल के आयोजन पर लगी रोक
सेबी ने छापेमारी की
सेबी ने यह छापेमारी कुछ बड़ी कंपनियों सहित सूचीबद्ध कंपनियों की ऐसी सूचनाएं सामने आने के बाद की है जो सार्वजनिक नहीं हैं। ये सूचनाएं व्हाट्सएप संदेशों तथा सोशल मीडिया चैटरूम के जरिए लीक की जा रही हैं।
सूत्रों ने कहा
सूत्र का कहना है कि सेबी ने आज प्रमुख शहरों में ‘छापेमारी और जब्ती’ की कार्रवाई की। छापेमारी की यह कार्रवाई प्रतिभूति बाजार के 30 से अधिक बाजार विश्लेषकों तथा डीलरों पर की गई है। इस कार्रवाई में सेबी के 70 अधिकारी तथा राज्यों के पुलिस विभाग शामिल रहे।
शराब पीकर उत्पात मचा रहे होमगार्ड की वीडियो बनाने पर पत्रकार की पिटाई
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kKImBB
Comments
Post a Comment