हार्दिक: अगर मोदी चुनाव जीत रहे तो गला खराब होने पर रैली क्यों कर रहे - Khabar NonStop
महज तीन दिन बचे हैं, गुजरात में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में। सभी नेता ऐसे में अपना आखिरी दांव चल रहे हैं। वहीं हार्दिक पटेल के अटैक भी बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जारी हैं।
हार्दिक पटेल ने बीजेपी के विकास मॉडल पर एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान सवाल उठाया है। और कहा है कि रिवरफ्रंट बनाना ही विकास नहीं है, क्यों गांव-किसानों का विकास नहीं हुआ है।
मोदी-राहुल के रोड शो रद्द,प्रशासन की बात टालकर हार्दिक ने निकाली विशाल रैली
बीजेपी की जीत पर बोले हार्दिक
गुजरात में बीजेपी की जीत के दावे पर हार्दिक पटेल ने कहा है कि अगर वो चुनाव जीत रहे हैं तो फिर पीएम मोदी गला खराब होने के बाद भी यहां रैली क्यों कर रहे हैं। साथ ही हार्दिक ने ये भी कहा है कि, ‘आप देश के प्रधानमंत्री हो, और अगर आपको मालूम है कि आप ही जीत रहे हैं तो जाइए जाकर देश के लिए काम कीजिए’।
उलझा रहे हैं मोदी
साथ ही हार्दिक पटेल ने ये भी कहा कि पीएम मोदी दिखावा कर रहे हैं। मोदी रैली में विकास की बात नहीं करते, बल्कि मणिशंकर और मंदिर के मुद्दों पर उलझा रहे हैं।
राम मंदिर पर बोले हार्दिक
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर पाटीदार नेता ने कहा है कि राम मंदिर जरूरी है कि रोजगार जरूरी है।
गुजरात में जो भी हारा उसको हरिनाम!
दंगा मुक्त गुजरात पर बोले हार्दिक
चुनाव प्रचार में बीजेपी कह रही है कि उनकी पार्टी सरकार ने गुजरात को दंगा मुक्त बनाया है। हार्दिक ने कहा जो सत्ता में बैठे हैं, वही दंगा करने वाले यही लोग थे। उन्होंने कहा कि जो लोग दंगा करते थे वे लोग अब सत्ता में व्यस्त हो गए हैं तो दंगे कहां से होते।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jLYWk6
Comments
Post a Comment