sss

; //]]>

लव जेहाद के नाम पर युवक की हत्या, आरोपी परिवार समेत फरार - Khabar NonStop

love jihad

राजस्थान। कथित लव जिहाद के चलते राजस्थान में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। घटना का विडियो भी वायरल हुआ है। राजस्थान के राजसमंद शहर में यह घटना हुई। राजसमंद जिले के जिलाधिकारी कार्यालय से महज 600 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना से पूरे शहर में अफरातफरी मच गयी है। पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुँच गये हैं। सरकार ने इस मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया है।

लव जिहाद: प्रेमजाल में फंसी युवती ने की आत्महत्या

मर्डर का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्यक्ति की हत्या का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विडियो में देखा जा सकता है, 50 वर्षीय युवक को पहले पीटा गया उसके बाद गैंती से मारकर उसकी हत्या की गयी। हत्या के बाद युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गयी। हत्या के आरोपी ने हत्या के बाद लव-जिहाद और देशभक्ति पर भाषण भी दिया। युवक की लाश के पास से तीन पेज का एक पत्र भी बरामद हुआ है।

लव जिहादः पूर्व मॉडल ने पति पर लगाया आरोेप, इस्लाम कबूल करने का डाला दबाव

पुलिस को मिली थी सूचना

यह घटना राजनगर थाने के कोतवाली के सौ फीट रोड के पास देव हैरिटेज रोड की है। पुलिस को दिन में अधजला शव मिलने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर एसपी मनोज कुमार,एएसपी मनीष त्रिपाठी,डीएसपी राजेन्द्रसिंह सहित राजनगर पुलिस मौके पर गयी थी। पुलिस को घटनास्थल से एक क्षत-विक्षत शव मिला था। घटनास्थल को देखकर पुलिस को हत्या का शक हुआ तो मौके पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड, एमओबी टीम को भी बुला लिया गया। आसपास के लोगों ने मृत युवक की शिनाख्त 50 वर्षीय मोहम्मद भुट्टा शेख के नाम पर की है।

हिंदू महिला के साथ होटल में पकड़ा गया मुस्लिम युवक, बवाल

आरोपी का पूरा परिवार घर छोड़कर गायब

शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुट गयी थी। अचानक सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ। इस विडियो में युवक की हत्या की पूरी फुटेज है। आरोपी शंभूलाल हत्या करते हुए दिख रहा है। उसने हत्या करने के बाद लोगों को चेतावनी भी दी। पुलिस के मुताबिक उसका पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है।

‘लव जिहाद’ का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nFZxbB

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop