मेहबूबा मुफ्ती: आग में घी डालने की बजाय मीडिया कश्मीरियों को भारत के करीब लाए - Khabar NonStop
पणजी। शुक्रवार यानि कि 15 दिसंबर को जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मीडिया आग में घी डालने की बजाय कश्मीरियों को शेष भारत के करीब लाए। साथ ही महबूबा ने ये भी कहा है कि अलगाववादियों को मीडिया आरोपी बना रहा है लेकिन उन्हें टीवी पर जहर उगलवाने के लिए भी जगह दे रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि वह ये नहीं जानतीं कि वे क्यों ऐसा कर रहे हैं। क्या टीआरपी के चलते हो रहा है यह? मौजूदा स्थिति से कश्मीर को बाहर निकालने में मीडिया को हमारी मदद करनी चाहिए और आग में घी नहीं डालना चाहिए।
‘मिलाप’ के संपादक बने महबूबा मुफ्ती के नए मीडिया सलाहकार
उन्होंने कहा कि सबसे बेकार व्यक्ति को मीडिया के कुछ धड़े राज्य से चुनते हैं जो देश के खिलाफ बोलें। ‘‘जिसे कोई नहीं जानता है वे ऐसे व्यक्ति को चुनते हैं। उसका कोई कश्मीरी परिचित नहीं। टीवी पर उसे वे दिखाते हैं और फिर किसी से वे लोग उसे भिड़ाते हैं। कश्मीर और अन्य देशवासी इन दोनों को लड़ते हुए देखते हैं। और दूसरे देशवासियों को लगता है कि देश के बारे में यह कश्मीरी बुरा बोल रहा है इसलिए कश्मीरी बुरे हैं। और साथ ही कश्मीरियों को ये लगता है कि पहला व्यक्ति कश्मीर पर आरोप लगा रहा है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kBN4kq
Comments
Post a Comment