sss

; //]]>

कट्टर देश रहे सऊदी अरब में प्रिंस सलमान का बड़ा फैसला - Khabar NonStop

Saudi Arabia

 

सऊदी अरब ने 3 दशक से लगे सिनेमाघरों पर प्रतिबन्ध को हटा दिया है। इस बात की जानकारी वहां के संस्कृति और सूचना मंत्रालय ने दी है। इस फैसले के बाद सऊदी अरब का झुकाव सामाजिक बदलाव की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

सऊदी अरब ने बढ़ाया भारत के हज यात्रियों का कोटा

सऊदी अरब के संस्कृति और सूचना मंत्री अव्वाद अल अव्वाद ने कहा, ‘सिनेमाघरों को खोलने से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे विविधता भी आएगी। एक व्यापक सांस्कृतिक सेक्टर तैयार कर हम नए रोजगार और ट्रेनिंग के अवसर पैदा करेंगे। साथ ही इससे सऊदी अरब में मनोरंजन के विकल्प भी समृद्ध होंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘2018 की शुरुआत में 35 सालों के बाद पहली बार सिनेमा को सऊदी अरब में संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।’

बता दें कि, सऊदी अरब में 1980 के दशक के शुरुआत में सिनेमा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। सऊदी क्राउन प्रिंस का कहना है कि वह सऊदी अरब को उदार इस्लाम की ओर ले जाना चाहते हैं। गौरतलब है कि, सऊदी अरब में महिलाओं के ड्राइविंग करने पर लगी पाबंदी भी हटा दी गयी थी।

सऊदी अरब में तीन तलाक के अजीब उदाहरण आपको चौंका देंगे



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2l0uFkZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop