मोहाली में टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति - Khabar NonStop
मोहाली। धर्मशाला में पहले वनडे में मिली हार के बाद भारत के सामने करो या मरो की स्थिति पैदा हो गयी है। इस हार का बदला चुकता करने के लिए भारतीय टीम मोहाली में जीत के इरादे से उतरेगी।
चंडीगढ में मैच 11.30 बजे शुरू होगा। बता दें कि, अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज पिछले मैच में सुरंगा लकमल की गेंदों का सामना नहीं कर सका था। रोहित शर्मा और शिखर धवन के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे के पास बड़े स्कोर बनाने का यह सुनहरा मौका था। लेकिन कोई भी नहीं चल सका और धोनी के 65 रन नहीं होते तो भारत अपने सबसे कम स्कोर पर आउट हो सकता था।
वहीं, पिछले मैच में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने वादा किया कि टीम ने धर्मशाला में मिली हार से सबक लिया है और बाकी दो मैचों में वह वापसी करेंगे। रोहित ने कहा,‘‘इन हालात में वापसी करना अहम है। हमारे लिये ये हार खतरे की घंटी है।’’
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा ( कप्तान ), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, दिनेश कार्तिक, एम एस धोनी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल।
श्रीलंका: तिसारा परेरा ( कप्तान ) उपुल थरंगा, धनुष्का गुणतिलका, लाहिरू तिरिमन्ने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणरत्ने, निरोशन डिकवेला, चतुरंगा डिसिल्वा, अकीला धनंजया, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डिसिल्वा, दुष्मंता चामीरा, सचित पथिराना, कुशल परेरा।
IND VS SL : टीम इंडिया 112 रन बनाकर आउट, एमएस धोनी ने सम्भाली पारी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AvOc3R
Comments
Post a Comment