sss

; //]]>

पीलीभीत: गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस को दी तहरीर - Khabar NonStop

Untitled

पीलीभीत। एक तरफ नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बीसलपुर कोतवाली इलाके के टेढालेखराज गांव में रहने वाली एक महिला ने कोतवाली बीसलपुर पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता गर्भवती महिला ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि वो अपनी बहन और भाई के साथ गन्ना छिलाई करने के लिए खेत गई थी। इसी बीच गांव के दो युवक बीरेश राठौर और जीतेन्द्र ने उससे दुष्कर्म की नियत से गन्ने के खेत में खींच के ले जाने लगे। कुछ लोग चीखने चिल्लाने के बाद जब मौके पर पहुंचे, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मगर जाने से पहले पीड़ित गर्भवती महिला को उसके पेट में जमकर लात और घुसे से पीटा।

दरोगा ने रिश्वत लेने पर भी नहीं किया काम तो दलाल ने किया ऐसा

चिकित्सकों ने भगाया

दर्द से कराहते हुए महिला जब बीसलपुर सीएचसी पहुंची तो धरती के भगवान् कहे जाने वाले चिकित्सकों ने उस महिला को पुलिस केस कहकर वहां से भगा दिया। महिला जब कोतवाली पहुंची तो जाँच के नाम पर उसे घंटो टरकाया गया। बताया जा रहा है कि संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय कार्यालय के पीआरओ ने जब इस घटना के बारे में बीसलपुर कोतवाली से पूछा तो आनन-फानन में महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।

भगवा रंग में रंगे स्कूल

सवाल ये है कि पीलीभीत पुलिस अधीक्षक महोदय के लगातार महिलाओं की शिकायत पर गौर करने की बात के बाद भी बीसलपुर पुलिस को अपने उच्चाधिकारियों का डर नहीं है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iRgLNI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop