सुहाग सेज पर गैंगरेप और फिर तलाक-तलाक-तलाक - Khabar NonStop
बुलंदशहर। सरकार ने भले ही तीन तलाक को लेकर मुस्लिम महिलाओं के हक और हकूक के लिए कानून बनाने की पहल की हो, मगर यूपी के बुलन्दशहर में सुहाग सेज पर नव विवाहिता के साथ पति के बडे भाई और उसके दोस्त ने पहले गैंग रेप कर वीडियों बनाया और जब विवाहिता ने मामले की शिकायत अपने पति से की तो पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर तलाक दे डाला और घर से निकाल दिया। तीन तलाक पर कानून बनने के बाद देश में ये पहला ऐसा मामला प्रकाश में आया है जहां तीन बार तलाक कहकर तलाक देने का मामला दर्ज हुआ है।
चचेरे भाई ने नाबलिग को अगवा कर किया बलात्कार
जानें पूरा मामला
हाथों पर लगी ये मेंहदी अभी पूरी तरह से सुखी भी नही कि इस विवाहिता की जिंदगी निकाह के 24 घंटे बाद ही तीन तलाक ने सिर्फ इसीलिए तबाह कर डाली क्यों कि इस विवाहिता ने सुहाग सेज पर जेठ और और उसके दोस्त द्वारा जबरन गैंगरेप कर वीडियों बनाये जाने की शिकायत अपने पति राशिद से कर दी।
क्या है आरोप
दरअसल 1 दिसम्बर को बुलन्दशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में रहने वाली युवती का निकाह बुलन्दशहर के ही राशिद से हुआ था। आरोप है कि 1 दिसम्बर की रात को जब ये नव विवाहिता लाल जोडे में सुहाग सेज पर थी तब उसका जेठ राकिब अपने दोस्त से साथ कमरे में घुस आया और दोनो ने बारी बारी से रेप कर उसका वीडियों बना डाला, यही नही मामले की शिकायत किसी से भी करने पर गैंगरेप का वीडियों सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे डाली।
बम की अफवाह के चलते बस स्टैंड को कराया खाली
पीड़िता का कहना
पीडिता की माने तो जब आप बीती उसने अपने पति राशिद को बतायी तो उसने तीन बार तलाक कहकर तलाक दे डाला। और घर से निकाल दिया। पीडिता अब तीन बार तलाक कहकर मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी तबाह करने वालों को सख्त सजा दिलाकर इंसाफ की गुहार लगा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन नवविवाहिता को इंसाफ की दरकार है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BIMY2l
Comments
Post a Comment