सफेद बालों को हफ्ते भर में काला करेगा इस फल की पत्ती - Khabar NonStop
आज कम उम्र में बाल सफेद होना और झड़ना आम समस्या बन गई है। इस फल की पत्तियों से बना पाउडर आपके सफेद बालों को काला कर देगा और बालों को झड़ने से भी रोकेगा।
-ठंड के मौसम में अक्सर लोग बालों में रूसी की शिकायत करते हैं। अगर आप भी बालों को खूबसूरत बनाने वाले महंगे शैम्पू इस्तेमाल करके थक चुके हैं तो अब सारे चोचले छोड़ अमरूद के पत्ते इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए।
सर्दियों में इन फेस पैक्स से करें त्वचा की ऐसे देखभाल
-इन पत्तियों से बना हेयर पैक न सिर्फ आपके बालों को झड़ने से रोकेगा बल्कि सफेद हो चुके बालों को भी दोबारा काला बनाएगा।
-अमरूद की पत्तियां के साथ नींबू का रस मिलाकर लगाने से रूसी दूर होती है। इसके लिए 15 से 20 अमरूद की पत्तियों को पीस कर पाउडर बना लें।
-इस पाउडर में 2 से 3 बूंदे नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए सिर पर लगा छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी रूसी की समस्या दूर हो जाएगी।
-अमरूद की पत्तियों को कड़ी पत्तियों के साथ उपयोग करने से सफेद बालों से राहत मिलती है।
आंवलेे के इस तरीके से मिलेगा हमेशा के लिए डैंड्रफ से छुटकारा
-इसके लिए 4-5 अमरूद की पत्तियों में मुठ्ठीभर कडी पत्तियां मिक्स कर के उबाल लें।
-15 मिनट बाद इस पानी को ठंडा होने के लिये रख दें। ठंडा होने के बाद इस पानी से अपना सिर धो लें।
-इसके बाद 5 मिनट के बाद अपने बालों को किसी अच्छे शैंपू से धो लें। हफ्तेभर में आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे।
-झड़ते बालों को रोकने के लिए अमरूद की पत्तियों के साथ आंवले के तेल का उपयोग करें।
-इसके लिए सबसे पहले 1 टीस्पून अमरूद की पत्तियों के पाउडर में 2 टीस्पून आंवले का तेल मिक्स कर लें।
-इस तेल से हल्के हाथ से सिर पर मसाज करने के बाद 30 मिनट तक ऐसे ही लगा छोड़ दें। बाद में बालों को शैंपू से धोकर कंडीशनर लगा लें।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BzaSwg
Comments
Post a Comment