चौथे दिन भी श्रीलंकाई मास्क पहनकर उतरे मैदान में - Khabar NonStop
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में आज भारत के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के चौथे दिन भी प्रदूषण का खौफ श्रीलंका के खिलाड़ियों में देखा गया तभी तो एक बार फिर से खिलाड़ी मास्क पहनकर उतरे।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिमाचल के विकास ठाकुर, आज है मुकाबला
मंगलवार को एक बार फिर श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर मास्क पहने हुए दिखाई दिए। वहीं, तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल इस को मैदान पर उल्टी भी हो गयी।
बता दें कि, चौथे दिन 9 विकेट के नुकसान पर 356 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम छह ओवरों में कुल 373 रन ही बना पायी। इसके बाद जब भारत ने अपनी दूसरी पारी शुरू की तो श्रीलंका टीम के सात खिलाड़ी मास्क पहनकर मैदान में नजर आये जिसमें कप्तान दिनेश चंदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डीसिल्वा के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले, तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भी श्रीलंका के पांच से ज्यादा खिलाड़ी मैदान पर मास्क पहने हुए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर श्रीलंकाई खिलाड़ियों का खूब मजाक भी उड़ा था।
प्रदूषण के कारण श्रीलंकाई टीम हुई परेशान, भारत ने की पारी घोषित
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iSx7t8
Comments
Post a Comment