sss

; //]]>

जन्मदिन स्पेशल: मुन्नाभाई से मिली पहचान, बेकरी में करते थे काम - Khabar NonStop

Boman Iraniबोमन ईरानी बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकारों में से एक हैं। अपने बेहतरीन अभिनय से उन्होंने इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है। मुन्ना भाई एमबीबीएस से उन्होंने अपने अभिनय की छाप छोडी है। बोमन थियेटर अभिनेता, वॉयस आर्टिस्‍ट और फोटोग्रॉफर हैं। न सिर्फ कॉमेडी बल्कि खलनायक किरदारों के लिए भी जाने जाते हैं।

जन्मदिन स्पेशल: जानें मोहम्मद कैफ के योगदान के बारें में

Boman Irani

जन्म

बोमन का जन्‍म मुंबई के ईरानी परिवार में हुआ था। फिल्‍मों में आने से पहले उन्‍होंने वेटर और रूम स्‍टाफ का भी काम किया है। उन्‍होंने अपनी पैतृक बेकरी की दुकान में भी काम किया। फिल्‍मों में आने से पहले वे फोटोग्राफी किया करते थे।

शिक्षा

बोमन ने सेंट मेरी स्‍कूल से पढ़ाई कीा वे मीठीबाई कॉलेज, मुंबई से स्‍नात‍क हैं।

विवाह
बोमन ने जेनोबिया से शादी की है जिनसे उन्‍हें दो बच्‍चे हैं-दानेश और कयोज ईरानी।

जन्मदिन स्पेशल: दमदार अभिनय से बॉलीवु़ड-हॉलीवुड दोनों में बनाई पहचान

Boman Irani

करियर की शुरुआत

बोमन ने हिंदी सिनेमा में आने से पहले बोमन ने थियेटर में काफी वक्‍त बिताया है, उनका सबसे सफल नाटक आई एम नॉट बॉजीराव रहा जिसका कई बार प्रदर्शन किया गया।

-ईरानी अब तक लगभग चालीस नाटकों में काम कर चुके हैं। शायद यही कारण है कि उनके अभिनय की वो झलक साफ दिखाई पड़ती हैा

-उनके करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘एवरीबडी सेज आई एम फाइन’ से हुई थी लेकिन उनके फिल्‍मी करियर को पहचान फिल्‍म ‘मुन्‍नाभाई एम.बी.बी.एस.’ से मिली जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई ।

-इसके बाद ईरानी को मैं हूं ना, लगे रहो मुन्नाभाई, दोस्ताना, खोसला का घोंसला, वक्त, नो एंट्री, थ्री इडियट्स में भी खूब पसंद किया गया।

-ईरानी वीर-जारा, मैंने गांधी को नहीं मारा, लक्ष्य, हनीमून ट्रैवल्स प्रा. लि. सॉरी भाई,पेज-3 और माई वाइफ्ज मर्डर में भी दर्शकों की सराहना पाने में सफल रहे।

– हालिया प्रदर्शित फरारी की सवारी में वह पहली बार दादाजी के रोल में नजर आए। इस फिल्म में भी उनके काम को खूब सराहा जा रहा है।

-ईरानी सिर्फ बढिय़ा अभिनेता ही नहीं बल्कि अच्छे प्रस्तोता भी हैं। वह 2008, 2009, 2010 और 2011 में आइफा अवार्ड समारोह के प्रस्तोता रह चुके हैं।

-इसके अलावा टीवी पर भी वह एक गेम शो को संचालित कर चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम जेनोबिया है जिनसे उनके दो पुत्र दानेश और कायोजे हैं।

जन्मदिन स्पेशल: जानें ललित मोदी से जुड़ी कुछ खास बातें

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zGkYuC

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop