मार्क जकरबर्ग की बहन से अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट में हुई छेड़छाड़ - Khabar NonStop
अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट में मार्क जकरबर्ग जो कि फेसबुक के संस्थापक हैं, की बहन रैंडी जकरबर्ग से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एयरलाइंस की ओर से एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि विमान स्टाफ ने एक यात्री को रैंडी जकरबर्ग के साथ छेड़खानी करने से नहीं रोका। वे इस बात की जांच कर रहे हैं।
शहीद की बेटी को CM रुपानी से मिलने से रोका, राहुल और रुपानी ट्विटर पर भिड़े
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
UPDATE: I just got off the phone with two executives from @AlaskaAir who informed me that they are conducting an investigation and have temporarily suspended this passenger’s travel privileges. Thank you for taking this seriously.
— Randi Zuckerberg (@randizuckerberg) November 30, 2017
रैंडी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने साथ हुई छेड़खानी की घटना के बारे में सबको बताया। ये घटना तब हुई जब वे लॉस एंजेलिस से मेक्सिको जा रही थीं। रैंडी ने एयरलाइंस को लिखे पत्र में लिखा है कि उनके पास बैठा व्यक्ति उन पर और फर्स्ट क्लास में बैठे अन्य लोगों पर लगातार भद्दी टिप्पणियां कर रहा था। जिस कारण वे उस व्यक्ति से असहज महसूस कर रही थीं। रैंडी जकरबर्ग ने कहा कि वह व्यक्ति उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। जो मेरे साथ यात्रा कर रहे थे। इतना ही नहीं वह जो महिला प्लेन में चढ़ रहीं थी उनके शरीर के बारे में भी भद्दी बातें कर रहा था।
विमान कर्मचारी से की शिकायत
रैंडी ने ये भी कहा कि एक विमान कर्मचारी से उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी। लेकिन उसने इस बात को हल्के में लेत लिया। और कहा कि वह व्यक्ति इस रूट पर यात्रा करता रहता है। उन्होंने कहा कि उन्हें एयरलाइंस के कर्मचारियों ने इस बात को निजी स्तर पर न लेने को कहा। और विमान के पिछले हिस्से में सीट देने का प्रस्ताव दिया। उन्हें इससे काफी बुरा लगा।
एयरलाइंस का आभार जताया
बाद में रैंडी ने इस मामले में अपडेट देते हुए बताया कि मामले की जांच का भरोसा एयरलाइंस की ओर से दिलाया गया था। इतना ही नहीं साथ ही आरोपी व्यक्ति की यात्री सुविधा को कंपनी ने अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में गंभीरता दिखाने के लिए रैंडी ने एयरलाइंस का आभार भी जताया है।
20 साल में देश 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा: मुकेश अंबानी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nlQVGO
Comments
Post a Comment