sss

; //]]>

कोहली से बेहतर कप्तान हैं स्मिथ: स्पिनर शेन वॉर्न - Khabar NonStop

Shane warne

पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने अपने हमवतन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली को मौजूदा दौर के दो बेहतरीन बल्लेबाज बताया है साथ ही ये भी कहा है कि, वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ को कोहली से बेहतर है। वार्न ने ‘न्यूका कोर्प कॉलम’में दोनों खिलाड़ियों की तुलना की है।

दरअसल, वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैच खेले हैं और अभी हाल ही में उन 11 बेस्ट बल्लेबाजों की सूची जारी की। इस सूचि में वो जिनके साथ या खिलाफ वो खेलें और जिन्हें उन्होंने खेलते हुए देखा है सभी ओ शामिल किया है। इस सूची में उन्होंने स्मिथ को 10वां और कोहली को 11वें स्थान पर रखा है।

स्टीव स्मिथ बेस्ट बल्लेबाज

उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने वॉर्न के हवाले से लिखा है, ‘मेरे लिए स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट बल्लेबाज हैं। विराट कोहली खेल के तीनों फॉर्मेट्स में शानदार हैं, लेकिन पांच दिनों की क्रिकेट में स्मिथ उनसे आगे हैं।’ वॉर्न ने स्मिथ और कोहली के बीच यह अंतर 2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे के आधार पर किया है। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए महान बल्लेबाज वो है, जो तीन देशों में शतक बनाए- इंग्लैंड में जहां गेंद सीम और स्विंग करती हो, ऑस्ट्रेलिया में जहां तेज और उछाल भरी पिच हैं और जाहिर सी बात है, भारत में जहां स्पिन की मददगार विकेट हों।’

कोहली के सीवी में इंग्लैंड एक ‘धब्बा’

वार्न के मुताबिक, ‘कोहली के सीवी में जो एक धब्बा है वो इंग्लैंड का दौरा है। अगले साल जब टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी तो भारतीय बल्लेबाज पर दबाव होगा, हालांकि घरेलू जमीं पर दोहरे शतक के जादू से मिले आत्मविश्वास के साथ वह इंग्लैंड जाएंगे।’ वॉर्न ने अपनी सूची में वेस्टइंडीज के दो दिग्गजों विवियन रिचर्ड्स और ब्रायन लारा को पहले और दूसरे स्थान पर रखा है जबकि भारत के सचिन तेंदुलकर को तीसरे पर रखा है। इस सूची में अगले तीन बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल, रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर हैं।

रोहित की धमाकेदार पारी, श्रीलंका को 261 रनों का लक्ष्य



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zhEpJ4

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop