आखिर क्यों मिल रही है दंगल गर्ल को बधाई - Khabar NonStop
दंगल फेम सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में है। आमिर खान की फिल्म दंगल में उनकी बेटी का रोल निभाने वाली सान्या मल्होत्रा अब आयुष्मान खुराना के साथ एक चुलबुली लड़की के किरदार में नज़र आएंगी। दरअसल सान्या की इस फिल्म का नाम बधाई हो रखा गया है।
वीडियो: राखी सावंत ने की पर्सनल बात शेयर
अमित शर्मा करेंगे डायरेक्ट
तेवर जैसी कई फिल्म बना चुके अमित शर्मा इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की कहानी एक परिवार की होगी, जिसे अचानक ही एक ऐसी ख़बर मिलती है जिसके बाद पूरा परिवार उससे डील करने में लग जाता है। फिल्म में सान्या, आयुष्मान की सहयोगी बनेंगी। सान्या ने कुछ दिन पहले इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी थी और इस दौरान उन्हें इतना मज़ा आया कि तुरंत फिल्म को हां कह दी।
सलमान ने अपना एक्सपीरियंस शेयर कर दी ये सीख
जनवरी में दिल्ली में शुरू होगी शूटिंग
सान्या की फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में दिल्ली में शुरू होगी और तीन महीने तक चलेगी। सान्या ने इससे पहले आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना के साथ दंगल में काम किया था। उन्होंने ने हाल ही में फिल्म फोटोग्राफ की शूटिंग पूरी की है। वैसे वो अपनी पहली ही फिल्म दंगल से ही काफ़ी चर्चा में रही हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zH1d5Y
Comments
Post a Comment