sss

; //]]>

खराब नींद से हो सकता है किशोरों में अवसाद का खतरा - Khabar NonStop

Less sleep cause depression

 

आजकल बच्चे देर रात तक जागते हैं जिससे उनमें नींद की समस्या घर करती जा रही है जिससे उनमें मनोदशा संबंधी विकार और खास तौर से अवसाद का जोखिम बढ़ सकता है। दरअसल, अमेरिका की पीट्सबर्ग विश्वविद्यालय के पीटर फ्रेंनजेन की अगुवाई में किए गए इस शोध में कहा गया है कि नींद से वंचित किशोर में अवसाद की समस्या बढ़ सकती है और साथ ही नशे की चपेट में आने का जोखिम रहता है।

ज्यादा समय तक नींद न लेना पुटामेन को प्रभावित ये मस्तिष्क का वह भाग होता है जो लक्ष्य आधारित गतिविधियों व सीखने में प्रमुख भूमिका निभाता है। नींद की कमी से मष्तिष्क की ‘पुरस्कार प्रणाली’ की सक्रियता भी कम हो जाती है। इस शोध को कैलिफोर्निया के अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्यूरोसाइकोफामार्कोलोजी की 56 वें सालाना बैठक के दौरान प्रस्तुत किया गया। इसमें शोधकतार्ओं ने 11 से 15 साल आयु वाले प्रतिभागियों के नींद के व्यवहार का अध्ययन किया।
शोध से पता चला कि, जब प्रतिभागियों को नींद से वंचित किया गया और उन्हें ज्यादा घंटों तक रिवार्ड गेम खेलने को कहा गया तो उस दौरान पुटामेन कम प्रतिक्रियाशील रहा। जबकि बाकी की स्थितियों में मस्तिष्क के उस भाग ने उच्च व निम्न पुरस्कार वाली स्थितियों में कोई अंतर प्रदर्शित नहीं किया।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jiobNU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop