आसमान भी रोया शशि कपूर की अंतिम विदाई में - Khabar NonStop
मुंबई। अपने समय के सबसे जिंदादिल हीरो की अंतिम विदाई पर बादल भी रोए। मंगलवार को यानि कि आज मुंबई में दोपहर बारिश और नम आंखों के बीच बॉलिवुड ऐक्टर शशि कपूर को अंतिम विदाई दे दी गई है। पूरे राजकीय सम्मान के साथ सांताक्रूज में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शशि कपूर को विदा करने बॉलिवुड की सभी जानी-मानी हस्तियां आईं।
सांताक्रूज श्मशान घाट पर 12 बजे होगा शशि कपूर का अंतिम संस्कार
अमिताभ बच्चन जिन्होंने शशि कपूर के साथ एक दर्जन से ज्यादा फिल्में की हैं। अपने बेटे अभिषेक के साथ अंत्येष्टि स्थल पहुंचे। सोमवार रात शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था।
करण ने पूरी की अंतिम संस्कार की रस्म
मंगलवार सुबह मुंबई में शशि कपूर की अंतिम यात्रा में उनके फैन्स और करीबियों के साथ साथ आसमान भी रो रहा था। सुबह शशि का शव ऐंबुलेंस से सांताक्रूज के श्मशान घाट तक ले जाया गया। अंतिम संस्कार की रस्म शशि कपूर के बेटे करण ने पूरी की।
‘शशि अंकल बेहद नेक दिल इंसान थे’: आमिर खान
अमिताभ बच्चन के साथ साथ आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, रितिक रोशन, करण जौहर और अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी शशि कपूर के निधन पर शोक जताया। शशि के साथ अपनी दोस्ती को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने बेहद भावुक ब्लॉग लिखा।
पत्नी की मौत के बाद अकेले पड गए
पत्नी जेनिफर की कैंसर से 1984 में मौत के हो गई थी। जिसके बाद शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे थे। और उनकी तबीयत भी तब से बिगड़ती ही चली गई। शशि कपूर ने बीमारी की वजह से फिल्मों से भी दूरी बना ली। शशि के तीन बच्चे हैं- करण कपूर, कुनाल कपूर और संजना कपूर।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iTrD1l
Comments
Post a Comment