sss

; //]]>

पलानीस्वामी: केंद्र से जल्द ही चक्रवात ओखी से हुए नुकसान के लिए निधि की मांग करेगें - Khabar NonStop

PalaniSwami

चेन्नई। शुक्रवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में चक्रवात ओखी से हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी से बात की। तमिलनाडु सरकार ने इस बातचीत के बाद कहा है कि वह केंद्र से चक्रवात ओखी से राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हुए नुकसान के लिए जल्द ही निधि की मांग करेगी। कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली जिले चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, कल रात मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने टेलीफोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत में इस मांग से अवगत कराया है।

हादिया: जिससे प्यार करती हूं उसके साथ रहने की आजादी चाहिए

सरकार ने जारी एक विज्ञप्ति में बताया

सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें ये कहा गया है कि, ‘‘तत्काल आवश्यक सहायता देने का आश्वासन प्रधानमंत्री ने दिया है’’। इसमें ये भी कहा गया है कि पलानीस्वामी को मोदी ने फोन किया था। और उनसे चक्रवात से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। केरल के कुछ हिस्सों में भी चक्रवात से नुकसान पहुंचा है। उन्हें मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सात जिलों में जोर-शोर से विभिन्न राहत कार्य चल रहे हैं।

तटरक्षक बल की सहायता ली जा रही है

विज्ञप्ति के अनुसार, पलानीस्वामी ने बताया कि राहत कार्यों को देखने के लिए वरिष्ठ मंत्रियों और आईएएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा जो अन्य कदम उठाए जा रहे हैं उनके बारे में बताया। साथ ही ये भी कहा है कि ‘‘युद्ध स्तर’’ पर कोशिशें की जा रही हैं। तटरक्षक बल की सहायता समुद्र में फंसे 30 मछुआरों को बचाने के लिए ली जा ही है। जबकि पहले ही 76 मछुआरों को बचा लिया गया है।

आयकर विभाग ने शशिकला के भतीजा का खाता किया सील



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zIRcp5

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop