sss

; //]]>

पीएम मोदी: कांग्रेस ‘ओखी’ की तरह, ‘माहौल बना रही लेकिन सत्ता में नही आ पायेगी’ - Khabar NonStop

PM Modi

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। बुधवार को अपनी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के सरकार बनाने के दावों पर कटाक्ष किया। प्रधानमंत्री ने चक्रवाती तूफ़ान ओखी का जिक्र करते हुए कहा कि वह गुजरात में आ रहा था लेकिन आ नहीं पाया उसी तरह कांग्रेस भी गुजरात में दावा तो कर रही है लेकिन सरकार में आ नही पायेगी। ओखी के चलते मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी पीएम मोदी अहमदाबाद जिले के धधुंका में चुनाव प्रचार अभियान के तहत अपनी रैली कर रहे थे।

बीजेपी नेता ने राहुल गाँधी को कहा ‘बाबर भक्त-खिलजी का रिश्तेदार’

कांग्रेस ने सरदार पटेल के साथ किया नाइंसाफ

प्रधानमंत्री ने धधुंका में अपने संबोधन के दौरान ओखी के बारे में बोलते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होनें कहा, “जिसको लेकर बड़ा माहौल बनाया जाता है और कहा जाता है कि वह आ रहा है, वह कभी नहीं आता।” दरअसल कांग्रेस गुजरात चुनाव में अपनी जीत का दावा कर रही है। रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “हमें लगता है कि कांग्रेस ने सरदार पटेल के साथ इंसाफ नहीं किया, लेकिन मैं आपको बता दूं कि वह एकमात्र नहीं थे। एक परिवार ने संविधान निर्माता, भीमराव अंबेडकर और उन सभी लोगों के साथ इंसाफ नहीं किया, जो राजनीति में महत्व रखते हैं। अंबेडकर को संवैधानिक निकाय चुनाव में सदस्यता के लिए बंगाल के रास्ते जाना पड़ा था। कांग्रेस उन्हें भी भारतरत्न से सम्मानित नहीं कर सकी। बाबा साहेब को केंद्र में कांग्रेस के पूरे शासन के दौरान कभी याद नहीं किया गया।”

मोदी: कांग्रेस को मुबारक हो औरंगजेब राज

मुस्लिम महिलाओं और तीन तलाक को लेकर कहा ये

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम ऐसे महान नेताओं को नमन करते हैं। गुजरात में विकास कार्यो को जारी रखते हुए, गुजरात के लोगों को महान नेताओं का सम्मान करना चाहिए।” उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रचारित तीन तलाक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान, सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को इस मुद्दे के प्रति हलफनामा दर्ज करने के लिए कहा था। कई ने मुझे चेतावनी दी कि यूपी में चुनाव आ रहे हैं, इसलिए हम ऐसा करने का जोखिम नहीं उठा सकते। कई लोग उम्मीद कर रहे थे कि मोदी सर्वोच्च न्यायालय से समय लेंगे, लेकिन मैंने कहा, जब सवाल हमारी मुस्लिम महिलाओं को लेकर है तो मुझे समय क्यों चाहिए। मुझे चुनाव की परवाह नहीं है। राजीव गांधी के समय के बाद से लंबित मुद्दे को सर्वोच्च न्यायालय ने मंजूरी दे दी है।”

शहीद की बेटी को CM रुपाणी से मिलने से रोका, राहुल और रुपाणी ट्विटर पर भिड़े

कपिल सिब्बल और कांग्रेस पर साधा निशाना

राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई के दौरान सुन्नी वक्फ़ बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल की मांग को लेकर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और कपिल सिब्बल दोनों पर निशाना साधा। प्रधानमत्री मोदी ने कहा, “जब सिब्बल ने यह कहा तो कांग्रेस ने इसे सिब्बल का व्यक्तिगत और निजी मुद्दा है। तो मैं आप से पूछता हूं कि 2019 का आम चुनाव कपिल सिब्बल को व्यक्तिगत रूप से और वक्फ बोर्ड को कैसे प्रभावित कर सकता है? क्या सुन्नी वक्फ बोर्ड चुनाव लड़ रहा है?”

राहुल ने किया मोदी से सवाल, गुजरात मांग रहा जवाब



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j0dsYq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop