sss

; //]]>

बीएचयू के पूर्व कुलपति डॉ. लालजी सिंह का दिल का दौरान पड़ने से निधन - Khabar NonStop

Dr.Lalji Singh

 

बीएचयू के पूर्व कुलपति एवं वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. लालजी सिंह का दिल का दौरा पड़ने के कारण रविवार को निधन हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जायेगा।

ये बनी बीएचयू की प्रथम महिला चीफ प्रॉक्टर

डॉ. लालजी सिंह कुलपति के कार्यकाल के दौरान वह मात्र एक रुपये वेतन लिया करते थे। बीएचयू के कुलपति रहे डॉ. लालजी सिंह को फादर ऑफ डीएनए फिंगरप्रिंट के नाम से भी जाना जाता था। रविवार की शाम को अपने पैतृक निवास जौनपुर से हैदराबाद जाने के दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट पर उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उन्हें बीएचयू आईसीयू में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान डॉ. लालजी सिंह का निधन हो गया। सोमवार को कई लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोमवार की शाम मणिकर्णिका घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। बीएचयू के पूर्व कुलपति की याद में आज शाम बीएचयू में छात्रों द्वारा कैंडिल मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा शहर में कई अन्य कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

बता दें कि, डा. लालजी सिंह अगस्त 2011 से अगस्त 2014 तक बीएचयू के कुलपति थे। कुलपति के कार्यकाल के दौरान वह मात्र एक रुपये वेतन लिया करते थे। इंटरमीडिएट तक शिक्षा जौनपुर जिले में लेने के बाद उच्च शिक्षा के लिए 1962 में श्री सिंह बीएचयू चले आए थे। यहां से उन्होंने बीएससी, एमएससी और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। 2004 में उन्हें भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पद्मश्री से विभूषित किया गया था।

बीएचयू के कुलपति ने फिर दिया विवादित बयान



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A9mOUV

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop