गुजरात चुनाव: ‘विकास’ से चला रथ ‘पाकिस्तान’ के रास्ते ‘मंदिर-मंदिर’ होकर रुका ‘मशरूम’ पर - Khabar NonStop
गुजरात: इस बार का गुजरता विधानसभा चुनाव अन्य चुनाओं से काफी दिलचस्प रहा। गुजरात में प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद दोनों मुख्य पार्टी के नेता प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने अपने समर्थन के लिए लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और दूसरे चरण में अपने दलों के लिए वोट देने की अपील भी की।
‘जिसने 10 साल तक देश को लूटा, उसे विकास कैसे दिखेगा’: बीजेपी
राहुल ने प्रधानमंत्री पर लगाया आरोप
इससे पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जलमार्ग सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए अहमदाबाद में साबरमती नदी से धाराओ बांध में समुद्र विमान में यात्रा की। इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए राहुल गांधी ने अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधान मंत्री समुद्री विमान से यात्रा करके लोगों का ध्यान मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
अल्पेश ठाकोर: मोदी रोजाना चार लाख रुपये का मशरूम खाकर हो रहे लाल
‘मंदिर-मंदिर’ के खेल ने बटोरी सुर्खियाँ
इस पूरे चुनावप्रचार में सियासी नाटक खूब देखने को मिला। दोनों कट्टर नेताओं ने जमकर मंदिर-मंदिर खेला। इसी बीच, पाटीदार नेता, हार्दिक पटेल ने भी चुनाव से पहले राज्य में रोडशो के साथ अपनी ताकत प्रदर्शित की। राहुल गाँधी ने चुनावप्रचार अभियान ख़त्म होते ही ट्वीट करके लिखा, “गुजरात के प्रिय लोगों, आप ने मुझे अपना समर्थन, स्नेह और सम्मान दिया। हम इन आशीर्वादों के लिए हमेशा आपके ऋणी रहेंगे, जो आपने मुझे और कांग्रेस को दिए हैं। मैं गुजरात के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा आपके साथ हूं। धन्यवाद, गुजरात।”
राहुल गांधी: BJP नेताओं से कहा गलती हो जाती है लव यू ऑल
विकास से चली यात्रा यहाँ पर आकर रुकी
इस चुनाव प्रचार में सबसे दिलचस्प था, नेताओं द्वारा नए-नए नारों का बोलना। चाहे वह कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया ‘विकास गांडो थयो छे’ यानि ‘विकास पागल हो गया है’ रहा हो या मोदी द्वारा शुरू किया गया स्लोगन’ मैं हूँ विकास, मैं हूँ गुजरात’ रहा हो। ऐसे ही तमाम और नारे भी लगे जो विवादित रहे। राहुल गाँधी को ‘पप्पू’ कहने पर निर्वाचन आयोग ने सख्ती से रोक लगाया। इस चुनाव प्रचार में प्रचार अभियान की यात्रा विकास से होकर चली और ‘पाकिस्तान’ के रास्ते मंदिर-मंदिर होते हुए ‘मशरूम’ पर आकर रुकी। अब देखना ये है कि ऐसे नारेबाजी और अनोखे प्रचार अभियान के बाद गुजरात की जनता क्या फैसला लेती है। गौरतलब हो, द्वितीय चरण का चुनाव 14 दिसंबर को होना है। मतगणना 18 दिसंबर को होगी।
बीजेपी ने गुजरात में तीन-चौथाई बहुमत से जीत का किया दावा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ykSmWi
Comments
Post a Comment