sss

; //]]>

राहुल गांधी: ‘केवल इतना पूछूंगा, क्या अब भाषण ही शासन है?’ - Khabar NonStop

rahul gandhi

नई दिल्ली। पहले चरण के लिए गुजरात में मतदान चल रहा है। कांग्रेस, भाजपा और फिर हाल ही में उभरे पाटीदार नेता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 89 सीटों पर एक तरफ मतदाता वोटिंग कर रहे हैं। तो नेताओं ने दूसरी तरफ दूसरे चरण के लिए रणभेरी बजाते हुए प्रचार अभियान शुरू भी कर दिया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने सवालों की बौछार जारी रखी है। और पीएम नरेंद्र मोदी से राहुल ने 11वां सवाल पूछा है। और बीजेपी के घोषणा पत्र पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट करके पीएम नरेंद्र मोदी से यह पूछा है कि, ‘इस बार प्रधानमंत्री जी के भाषणों में ‘विकास’ गुम है, क्या कारण है इसका। गुजरात के रिपोर्ट कार्ड से मैंने 10 सवाल पूछे, उनका भी जवाब नहीं दिया है, पहले चरण का प्रचार ख़त्म होने तक घोषणा पत्र भी नहीं, तो क्या अब ‘भाषण ही शासन’ है?’

बीजेपी पर राहुल का हमला, चुनावी घोषणा पत्र नहीं जारी करने पर कहा ये

एक ट्वीट संदेश में कहा

राहुल ने सवाल पूछने से पहले गुजरात की जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील करी है। राहुल ने एक ट्वीट संदेश में कहा है कि, ‘लोकतंत्र की आत्मा मतदाताओं की भागीदारी होती है। पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों का गुजरात चुनाव में बहुत स्वागत और अभिनन्दन। साथ ही  गुजरात की जनता से अपील की है कि लोकतंत्र के इस पर्व को भारी संख्या में मतदान कर सफल बनाएं’।

फसल के दाम और फसल बीमा की राशि पर राहुल ने मोदी से किया 9वां सवाल

गुजरात की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री से लगातार सवाल पूछ रहे हैं। वेअभी तक शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, उद्योग-धंधे, किसान आदि की समस्याएं को लेकर सवाल पूछ चुके हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kdWIcu

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop