सदन में अरुण जेटली की सफाई के बाद राहुल गाँधी ने यूँ ली चुटकी - Khabar NonStop
नई दिल्ली। बुधवार को सदन में नरेंद्र मोदी सरकार ने कांग्रेस को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए बयानों पर सफाई दी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह की “देश के प्रति प्रतिबद्धता” की सराहना की। गुजरात चुनावों से पहले प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस बार-बार सदन को बाधित कर रही थी। शीतकालीन सत्र के सुचारू कामकाज के लिए विपक्ष प्रधानमंत्री द्वारा माफ़ी की मांग कर रहा था।
जेल में लालू यादव को नहीं पसंद आया कुक का खाना, तो खुद ही बनाई सब्जी
अरुण जेटली ने दी सफाई
हालांकि, विपक्ष को प्रधानमंत्री मोदी की माफ़ी तो नहीं मिली लेकिन सरकार की तरफ से पीएम के बयानों पर सफाई जरुर दी गई। सरकार के सबसे प्रमुख मंत्री अरुण जेटली ने कहा, “प्रधानमंत्री ने अपने भाषणों में सवाल नहीं उठाया, न ही किसी सवाल का कोई मतलब है। हम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के प्रति कोई गलत धारणा नहीं रखते हैं। हम इन नेताओं का सम्मान करते हैं, साथ ही देश के प्रति इनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं।”
प्रधानमंत्री को याद आये पुराने दिन, साझा की तस्वीरें
कांग्रेस जवाब से संतुष्ट
कांग्रेस की प्रारंभिक प्रतिक्रिया से संकेत मिलता है कि जवाब से उन्हें संतुष्ट किया गया है। राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा, “विवाद का मुद्दा क्या है पर स्पष्टीकरण के लिए सदन के नेता का धन्यवाद। मैं, मेरी पार्टी की तरफ से कहता हूं कि चुनाव के दौरान हमारे किसी भी सदस्य द्वारा प्रधानमंत्री की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली कोई टिपण्णी नहीं की गई है। और हम ना ही ऐसा कुछ भविष्य में करना चाहते हैं।” जेटली ने जब बात की तो मोदी हाउस में नहीं थे। वह हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए शिमला में थे। मोदी आमतौर पर बुधवार को राज्यसभा में उपस्थित होते हैं, जब पीएमओ से संबंधित प्रश्न, प्रश्नोत्तर काल में सूचीबद्ध होते हैं।
केजरीवाल ने बढ़ाए पानी के दाम, पानी के बिल में 20% बढ़ोतरी
राहुल ने खेला कलात्मक खेल
Dear Mr Jaitlie – thank you for reminding India that our PM never means what he says or says what he means. #BJPLies http://pic.twitter.com/I7n1f07GaX
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 27, 2017
हालांकि, इसके बाद सदन में कांग्रेस का हंगामा तो शांत हो गया लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष ने अरुण जेटली के बयान पर जमकर चुटकी ली। राहुल गाँधी ने व्यंगात्मक ट्वीट करते हुए लिखा, “याद दिलाने के लिए धन्यवाद कि हमारे पीएम जो कहते हैं, उसका वह मतलब नहीं होता या पीएम वह नहीं कहते हैं जो वह असली में समझते हैं।” राहुल गाँधी ने अपने ट्वीट में #bjplies हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम की स्पेलिंग के साथ भी छेड़छाड़ की। उन्होनें जेटली की स्पेलिंग को jaitlie लिखा।
लालू के लिए जेल में विशेष व्यवस्था की मांग, झारखंड के मुख्यमंत्री ने किया इनकार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lmeqeK
Comments
Post a Comment