sss

; //]]>

काबुल: आत्मघाती हमले से विवाह स्थल बना ‘मातम’ स्थल - Khabar NonStop

kabul suicide attack

 

काबुल-अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए और करीब 80 लोग घायल हो गए। टोलो न्यूज के मुताबिक आत्मघाती हमलावर ने पीडी6 इलाके में तेबीयन केंद्र के दरवाजे पर विस्फोट किया है।

बलूचिस्तान: चर्च में प्रार्थना के दौरान आत्मघाती हमला, 5 की मौत, दर्जनों घायल

बताया जा रहा है कि राजधानी काबुल में एक शिया सांस्कृतिक और धार्मिक संगठन में आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले से विवाह स्थल बना ‘मातम’ स्थल में तब्दील हो गया। हमले में 40 लोगों की मौत हो गयी हैं जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि यह हमला तबायान सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाकर किया गया है। विस्फोट उस समय हुए जब वहां अफगानिस्तान पर पूर्व सोवियत संघ के आक्रमण के 38 वर्ष पूरे होने के मौके पर एक कार्यक्रम चल रहा था। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतला में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों का कहना हैं कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। प्रेसिडेंट अशरफ गनी ने इस हमले की निंदा की है और इसे इंसानियत के खिलाफ किया गया गुनाह बताया है।

बता दें कि इसी साल मई में काबुल स्थित इंडियन एंबेसी के पास भी ऐसा ही अटैक किया गया था, जिसमें कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई थी। 300 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। बीते सोमवार को भी काबुल में आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 7 लोगों के मारे जाने की खबर थी वहीं तीन लोग घायल हुए थे।

काबुल में आत्मघाती हमला, 7 की मौत



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CiluRE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop