sss

; //]]>

एक और बाबा का पर्दाफाश, साध्वियों को बंदी बनाकर करता है रेप… - Khabar NonStop

women devoteeबस्ती। एक बार फिर श्रध्दा के नाम पर लोगों को धोखा दे रहे बाबा का पर्दाफाश हुआ है। हम बात कर रहे हैं उत्‍तर प्रदेश के बस्‍ती जिले की जहां चार महिला श्रद्धालुओं ने एक आश्रम के संचालक बाबा सच्चिदानंद और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ कथित रेप और लगातार प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

गांव में बाघ ने दी दस्तक ग्रामीणों का जीना हुआ हराम

आरोपी फरार

इस मामले में आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं एक पीडि़ता ने बताया, ‘मैं छत्‍तीसगढ़ से हूं। मैं साल 2008 में यहां आई थी, तब मैं 12 साल की थी। लिहाजा, उस वक्‍त मुझे पता नहीं था कि मेरे साथ क्‍या किया जा रहा है। जब मैंने आगे कुछ भी करने से इंकार किया तो यहां तीन बाबाओं ने मेरे साथ रेप किया। इसके बाद मुझे बंदी बनाया गया। पीटा गया और बार-बार बलात्कार किया गया। इनके पूरे भारत में कई आश्रम हैं’।

बुलंदशहर की सिकन्द्राबाद पुलिस ने नाबालिग को लगाई हथकड़ी

पुलिस अधीक्ष का कहना

इस मामले पर बस्‍ती के पुलिस अधीक्षक संकल्‍प शर्मा ने कहा कि हमें कुछ पुरुषों द्वारा आश्रम में कुछ महिलाओं के यौन शोषण की शिकायत मिली है। हमने एफआईआर दर्ज कर ली है और सभी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच के आधार पर सामने आने वाले निष्कर्षों के अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2DdQqCk

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop