जानिए दुनिया की पांच अजब-गज़ब औरतों के बारे में.. - Khabar NonStop
दुनिया में तमाम प्रकार के लोग रहते हैं। हमारी ही दुनिया में अलग-अलग देशों में कुछ ऐसी औरतें रहतीं हैं जिनके बारे में जानकर लोग हैरान हो जायेंगे। आईये पढ़ते हैं दुनिया की पांच अजब-गज़ब महिलाओं के बारे में-
कैथी जंग
कैथी अमेरिका की रहनेवाली हैं। इन्होनें सबसे पतली कमर पाने के लिए खुद के साथ एक अनोखा प्रयोग किया। कैथी ने 12 साल तक कॉरसेट को अपने शरीर से अलग नहीं किया। 12 साल बाद उनकी कमर की साइज़ लगभग 15 इंच हो गयी। अब कैथी का नाम दुनिया की सबसे पतली कमर वाली महिला के रूप में भी जाना जाता है। कैथी क्वीन ऑफ हार्ट्स के नाम से भी जानी जाती है।
महिला ने 20 भूतों के साथ यौन संबंध होने का किया दावा
एरिका एरविन
एरिका एर्विन को पेशेवर रूप से अमेज़ॅन ईव के रूप में जाना जाता है। ऐमजन ईव दुनिया की सबसे लंबी ट्रांसजेंडर अमेरिकी मॉडल, फिटनेस ट्रेनर और अभिनेत्री है। उन्होनें अमेरिकी हॉरर स्टोरी: फ़्रीक शो पर एक आवर्ती चरित्र की भूमिका निभाई है। वे फिटनेस कॉन्शस ईव साइज जीरो की वजह से मरने की अवस्था में आ गयीं थी। लेकिन अब इस घटना से प्रेरणा लेकर एरिका पर्सनल ट्रेनिंग देती हैं। बॉडी इमेज दुरुस्त करने के लिए लोगों की मदद करती हैं।
जूलिया ग्नूसे
जूलिया ग्नूसे 35 साल की उम्र में पॉरफीरिया नामक भयानक बीमारी से पीड़ित हो गयी थी। इस बीमारी की वजह से उनके शरीर पर छाले पड़ गये और उम्र भर के लिए इन छालों के निशान इनके शरीर पर बने रहे। इसके बाद जूलिया ने हिम्मत ना हारते हुए अपने एक दोस्त के कहने पर अपने शरीर पर टैटू बनवा लिए। और इस प्रकार उनकी 95 प्रतिशत बॉडी टैटू से कवर हो गयी। इसके चलते उन्होनें सबसे अधिक टैटू वाले शरीर का गिनीज रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया।
ये डॉक्टर न्यूड होकर करतीं हैं अपने मरीजों का इलाज
आशा मंडेला
अपने बड़े बालों के लिए दुनिया भर में मशहूर आशा मंडेला एक कैंसर मरीज थी। कीमोथैरपी के बावजूद उन्होनें अपने बालों का ध्यान रखा और आज उनके बाल 19 फीट से ज्यादा लंबे हैं। आशा दुनिया की सबसे लंबे बालों वाली महिला का रिकॉर्ड भी कायम किया है।
एनेटा फ्लोरचेक
एनेटा फ्लोरचेक दुनिया की सबसे मजबूत औरत के रूप विख्यात हैं। ये एक वयस्क पुरुष को आसानी से अपने सर से ऊपर तक उठा सकती हैं। एनेटा फ्लोरचेक वर्ल्ड्स स्ट्रॉन्गेस्ट वुमन का खिताब सबसे ज्यादा बार जीता है।
दो लड़कियों ने ऑनलाइन वर्जिनिटी बेचने का दिया ऑफर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AY7POS
Comments
Post a Comment