अनियंत्रित ट्रक ने ली मासूम की जान - Khabar NonStop
हरदोई। यह मामला हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई कानपूर मार्ग पर स्थित कुतुआपुर इलाके का है। जहाँ एक अनियंत्रिक ट्रक ने तब एक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया जब वो स्कूल जाने के लिए अपने घर के बहार अपनी साइकिल निकाले खड़ा हुआ था। टक्कर इतनी भयानक और दिल दहला देने वाली थी की बच्चे शिवा गुप्ता 12 वर्ष पुत्र राम कुमार गुप्ता ने टक्कर लगने के तुरंत बाद ही दम तोड़ दिया। और उसके बाद भी ये ट्रक थमा नहीं और एक बच्ची राधा राठौर पुत्री सर्वेश राठौर 7 वर्ष को भी अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया।
अवैध रुप से बनी दुकानों पर चला बुलडोजर
पीडित की हालत नाजुक
पीड़ित की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है, और उसको इलाज़ हरदोई के जिला अस्पताल में जारी है इस बाबत भी इस तेज़ रफ़्तार ट्रक पर चालक ने नियंत्रण नहीं पा पाया और एक बिजली के पोल के साथ ही एक पान पुड़िया के खोखे को भी क्षतिग्रस्त कर डाला घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम भी किया और सूचना पर हादसे के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
समीक्षा बैठक में गेम खेलते दिखे अधिकारी
परिजनों का हुआ बुरा हाल
शिवा के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है क्या पता था इस मासूम को की आज वो स्कूल नहीं बल्कि भगवन के घर चला जायेगा। अपने घर के इस चिराग को मारा देख उसकी माँ की मानो दुनिया ही उजाड़ गयी हो उसकी माँ की आँखे अभी भी अपने नन्हे मासूम को तलाश रही है, घटना की जानकारी से इलाकाई लोगों और अपर पुलिस अधीक्षक ने अवगत कराया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CfGg7u
Comments
Post a Comment