दिल्ली में रिसेप्शन के बाद अब मायानगरी में पहुंचे विराट-अनुष्का - Khabar NonStop
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 21 दिसम्बर की ग्रैंड रिसेप्शन के बाद अब मुंबई पहुँच चुके हैं। दोनों स्टार्स को शुक्रवार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अनुष्का व्हाइट फ्लोरल सूट पहने नजर आईं तो वहीं विराट ने ब्लैक टीशर्ट और ट्राउजर में नजर आये। दोनों मुंबई में 26 दिसंबर को रिसेप्शन देंगे।
बता दें कि, गुरुवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ओर से दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इस रिसेप्शन में शिखर धवन, सुरेश रैना और क्रिकेटर गौतम गंभीर पहुंचे थे, इनके साथ उनकी पत्नियां भी थीं। पार्टी में शिखर धवन विराट-अनुष्का के साथ जमकर डांस किया। गुरुवार को हुए रिसेप्शन में अनुष्का पूरी तरह से भारतीय परिधान में नजर आयीं। मांग में लाल सिंदूर, ढेर सारे आभूषण और जूड़ा लुक के साथ लाल बनारसी साड़ी में अनुष्का बेहद सुंदर लगीं। वहीं, विराट कोहली ट्रेडिशनल लुक में नजर आये।
इस बल्लेबाज ने सिर्फ एक बॉल में बना डाले 11 रन..
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2pe5Y6k
Comments
Post a Comment