सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाज की तलाश में जुटी पुलिस - Khabar NonStop
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील में मंगलवार को बैटरी की दुकान पर इनवर्टर बदलवाने आए ठेकेदार की स्कार्पियों कार में दिनदहाड़े मिर्ची डालकर ठेकेदार का नगदी व अन्य जरुरी दस्तावेज का बैग टप्पेबाज उड़ा ले गया था। आपको बता दे दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गया था। पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर उचक्के की तलाश में जुट गयी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश करने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर उसकी फोटो भी चस्पा की है। नगर में टप्पेबाजों द्वारा तीसरी घटना को लेकर पुलिस बैकफुट पर आ गई है।
घायलों की मदद करने वालों पर डंपर पलटने से 7 की मौत
कब घटी पहली और दूसरी घटना
पहली घटना स्टेशन रोड पर स्थित एक बैटरी की दुकान पर आए कार सबार उत्तराखंड के युवको के साथ घटी। दूसरी घटना 9 अक्टूबर को माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास घटी थी। इसमें भी टप्पेबाजों ने बोनट पर काला तेल डाल कर नगर के सर्राफा व्यापारी के लाखो के गहने व नगदी चोरी किये थे। दुर्घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया था। इसके चलते टप्पेबाजों के कारनामों पर अंकुश नहीं लग सका।
गजरौला के रहने वाले विपुल राय के साथ हुई घटना
मंगलवार को गजरौला के रहने वाले विपुल राय के साथ भी घटना घटी। माधोटाडा रेलवे क्रासिंग के पास एक बैटरी की दुकान पर बैटरी बदलने के दौरान वह अपनी कार से उतरकर दुकान पर गए थे। कार में उनकी पत्नी व 4 वर्षीय बच्चा बैठा था। टप्पेबाजों ने कार के अंदर मिर्ची पाउडर डालकर 50 हजार की नगदी व जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग चोरी कर ले गए थे। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की वीडियो फुटेज कैद हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फुटेज के आधार टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ जरूरी स्थानों पर भी टप्पेबाजों के फोटो चस्पा किए हैं।
वेस्ट यूपी में ठंड ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड
क्या कहना है कोतवाल का
वही कोतवाल नरेंद्र सिंह यादव ने बताया की वीडियो फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। साथ ही कई जगहों पर आरोपी की तस्वीर भी चर्चा की गई है जल्द ही वर्क आउट किया जायेगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AnTgmp
Comments
Post a Comment