sss

; //]]>

पीलीभीत: आज से चूका बीच तीन जनवरी तक फुल - Khabar NonStop

chuka-beach

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पहली बार नए साल पर टाइगर रिजर्व का चूका बीच फुल रहेगा। इस बार नए साल के चलते चूका बीच की सभी हट तीन जनवरी तक के लिए फुल हो चुकी है, और आगे भी ऑनलाइन बुकिंग का सिलसिला जारी है। इस बार पर्यटकों की संख्या में भी खासा इजाफा हो रहा है।

बाघ ने बनाया किसान को अपना निवाला

नए पर्यटक सत्र में कितने पर्यटकों ने उठाया लुफ्त

इस बार नए पर्यटन सत्र में कुल 42 दिन के भीतर 1350 से अधिक पर्यटकों ने जंगल सफारी का लुफ्त उठाया है। वहीं 352 पर्यटकों ने मुस्तफाबाद से पहुँचकर चूका बीच का आनंद उठाया है।

सड़े हुए आटे की रोटियाँ खाने को मजबूर स्कूली बच्चे

टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी वन निगम के पास

टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सत्र की जिम्मेदारी इस बार वन निगम के पास है। इस सत्र में वन निगम ने दुधवा नेशनल पार्क की तर्ज पर यहाँ हटों और जंगल सफारी का किराया निर्धारित किया है, जो पिछले कई वर्षों की अपेक्षा काफी अधिक है। विभाग के मुताबिक चूका बीच की बैम्बो हट, ट्री हट और थारु हटों की बुकिंग तीन जनवरी तक के लिए फुल हो चुकी है। मात्र अरण्य कुटी ही शेष बची है। जिसे वन निगम ने वीआईपी और वीवीआईपी आदि के लिए रिजर्व कर रखा है।

रोडवेज बसों के पार्ट्स नहीं मिल रहे तो सड़कों पर पड़ी रही खटारा बसे

क्या कहना है वन निगम के यूनिट प्रभारी का

वन निगम के यूनिट प्रभारी चूका बीच प्रमोद कुमार पांडे और जमीलुर्रहमान ने बताया कि पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। तीन जनवरी सभी हट बुक हो चुकी हैं। आगे भी ऑनलाइन बुकिंग जारी है। नए सत्र में 15 नवम्बर से लेकर 27 दिसम्बर लगभग 1350 पर्यटकों ने जंगल सफारी से जंगल का आनंद ले चुके है। इसमें 352 से अधिक पर्यटक मुस्तफाबाद से चूका बीच ही घूमने आये है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाज की तलाश में जुटी पुलिस



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CqtFLE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop