पहलगाम, कारगिल में मौसम की सबसे ठंडी रात, तापमान में भारी गिरावट दर्ज - Khabar NonStop
श्रीनगर। शीत लहर ने कश्मीर पर अपनी पकड़ मजबूत कर दी है, क्योंकि शुष्क मौसम के चलते ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में कई डिग्री गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विभाग में जम्मू कश्मीर में आगले कई दिनों तक न्यूनतम तापमान रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, लद्दाख समेत कश्मीर के कई भागों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी।
जम्मू और कश्मीर में पारा शून्य से काफी नीचे, हो रही कड़ाके की ठंड
कारगिल में मौसम की सबसे ठंडी रात
उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर में पहलगाम और लद्दाख क्षेत्र के कारगिल ने इस साल सर्दी की सबसे ठंडी रात का अनुभव किया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से -9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के बाद कल रात -3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पहलगाम में 27 दिसंबर 2013 को तापमान शून्य से -9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और कल रात शून्य से -9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आधिकारियों ने कहा कि बीती रात कारगिल में इस सर्दी की सबसे ठंडी रात थी। यहां पर न्यूनतम तापमान शून्य से -11.2 डिग्री सेल्सियस से -13.4 डिग्री सेल्सियस के करीब था।
J&K: शिक्षक-दंपति ने कहा नहीं करेंगे दोबारा ज्वाइन
लगातार गिर रहा तापमान
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पिछली रात शून्य से -1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग शहर में शून्य से -3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
22 दिसंबर तक शुष्क मौसम का पूर्वानुमान
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की-रिसोर्ट में कल रात तापमान शून्य से -7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एमईटी कार्यालय ने राज्य में 22 दिसंबर तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया है, रात के तापमान में और गिरावट की भविष्यवाणी की है।
(एजेंसियों से इनपुट के साथ)
कश्मीर घाटी में जमाने वाली ठंड, तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kC6HbP
Comments
Post a Comment