sss

; //]]>

कोलकाता: चलती ट्रेन में हुआ ‘दीनदयाल’ का जन्म - Khabar NonStop

Kolkata

कोलकाता। कभी ऑटो में तो कभी फ्लाइट बच्चे आपातकालीन स्थिति में महिला बच्चे को जन्म देती है लेकिन इस बार एक महिला ने जब ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया तो उसके दादा ने खुश होकर बच्चे का नाम ही दीनदयाल रखा। हुआ यूं कि ट्रेन में सफर कर रही एक महिला ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्टेशन पर एक बच्चे को जन्म दिया। नवजात के दादा ने उसका नाम जनसंघ को खड़ा करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर ‘दीनदयाल’ रख दिया।

केन्द्रीय मंत्री ने की मुलाकात 

बता दें कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म भी रेलवे स्टेशन पर ही हुआ था। यही वजह है कि नवजात के दादा ने उन्हीं का नाम नवजात को दिया। वैसे आप हैरान होंगे जानकार कि, इस ट्रेन से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी सफर कर रहे थे। जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला, वो परिवार के पास पहुंचे और उन्हें बधाई दी। मां और शिशु दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं।

वैसे ये ट्रेन में बच्चे के जन्म का ये कोई पहला मामला नहीं है। दो महीने पहले भी 26 साल की सलमा शेख नाम की महिला ने मुंबई के दादर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर 15 अक्टूबर को एक लड़की को जन्म दिया था। इस तरह के कई और वाक्ये हुए हैं।

24 घंटे में दो महिलाओं ने दिया सात बच्चों को जन्म



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BNDOoN

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop