गांव में बाघ ने दी दस्तक ग्रामीणों का जीना हुआ हराम - Khabar NonStop
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में विश्व प्रकृति निधि द्वारा दिये गए आंकड़ों के अनुसार पीलीभीत टाइगर रिजर्व जंगल में बाघों की संख्या अब बढ़कर लगभग 52 हो गई है। जिनमे वयस्क नर-मादा 38, अल्पव्यस्क 07 व शावको की संख्या 07 है। वही सामाजिक वानिकी में विश्व प्रकृति निधी द्वारा बाघो की संख्या को 06 बताया गया है। हालांकि वन विभाग में बाघो संख्या में बढ़ोतरी को लेकर खुशी है, वही दूसरी ओर बाघो के सामाजिक वानिकी में चहलकदमी को लेकर आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
बुलंदशहर की सिकन्द्राबाद पुलिस ने नाबालिग को लगाई हथकड़ी
पूरा मामला
मामला माधोटांडा थाना इलाके में स्थित संडई रेलवे हाल्ट के पास का है। जहाँ आज टाइगर ने दस्तक दी है। साथ ही बाघ ने अब इस जगह पर मानो अपना घर बना लिया हो। आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने पीलीभीत-लखनऊ रेल मार्ग के संडई रेलवे हाल्ट में रेलवे लाइन के पास टाइगर बहुत देर तक बैठा रहा, और वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने इस तस्वीर को अपने कैमरे में कैद कर लिया। ग्रामीण अब सुरक्षा की दृष्टि से दिन व रातभर आग जलाकर पहरा देने को मजबूर है।
ग्रामीणों की मदद करने में असमर्थ
इस पूरे मामले में सूचना के बाद वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद इसलिए कर पाने में असमर्थ साबित हो रही है, क्योकि संडई हाल्ट के पास रेलवे लाइन के दक्षिण में टाइगर रिजर्व का जंगल है, तो उत्तर दिशा में सामाजिक वानिकी का क्षेत्र जिसमे गांव व खेत मौजूद है। बाघो के जंगल आनेजाने के सिलसिले से वन विभाग को भले ही फर्क नही पड़ता हो, मगर जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों के लिए ये बड़ा खतरा बना हुआ है।
बुलन्दशहर: पुलिस से ठगी करने वाले गैंग का खुलासा, मुठभेड़ में एक ठग गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BLsKYl
Comments
Post a Comment