आलू सूजी फिंगर्स - Khabar NonStop
सूजी – ½ कप (90 ग्राम),उबले हुए आलू – 4 (300 ग्राम) , हरा धनिया – ½ कप (बारीक कटा हुआ) ,हरी मिर्च – 5 – 6 (बारीक कटी हुई), नमक – 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार ,तेल – तलने के लिए।
गरमा-गरम फ्रोजन मिनी समोसा हो जाए
ऐसे करें तैयार
-सबसे पहले आप बरतन में आधा कप पानी डालकर गरम करने रखिए। इसमें 1 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिए और पानी को गरम होने दीजिए।
-पानी में उबाल आने पर गैस बंद कर दीजिए और सूजी को पानी में डालकर मिक्स कर दीजिए। 2-3 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए।
-उबले हुए आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए।
-एक बड़े प्याले में सूजी निकाल लीजिए और सूजी को चम्मच से अच्छे से दबाते हुए थोड़ी नरम कर लीजिए।
-इसमें कद्दूकस किए हुए आलू डाल दीजिए। साथ में नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कर लीजिए।
-आलू सूजी फिंगर्स बनाने के लिए कढ़ाही में तेल गरम होने के लिए रख दीजिए। इन्हें तलने के लिए मीडियम-तेज गरम तेल की आवश्यकता होती है।
-हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण को अच्छे से मसलकर आटे जैसा लगाकर तैयार कर लीजिए।
-इसमें से थोड़ा मिश्रण तोड़कर हाथों से लम्बाई में शेप देते हुए रोल कर लीजिए।
-तेल गरम होने पर एक एक करते हुए आलू फिंगर को तेल में डाल दीजिए। सारे आलू फिंगर्स एक साथ नहीं डालने हैं।
-एक साथ डालने पर ये आपस में चिपक जाते हैं। जैसे जैसे एक-एक आलू फिंगर्स सिकते जाए दूसरे आलू फिंगर्स डाल दीजिए।
-सिके आलू फिंगर्स को कढ़ाही से निकालकर प्लेट में रखते जाएं। सारे आलू फिंगर्स इसी तरह बनाकर तलकर तैयार कर लीजिए।
-आलू सूजी फिंगर्स को अपनी मनपसंद चटनी या सॉस के साथ सर्व कीजिए।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CdXfUG
Comments
Post a Comment