फाइनल में पहुंची सिंधू, रचा इतिहास - Khabar NonStop
दनिया की नंबर-3 भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु इतिहास रचने से महज एक कदम दूर हैं। सिंधु ने सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-8 चीन की चेन युफेई को मात देकर फाइनल्स के फाइनल में जगह बना ली है। सिंधू टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
दुबई के शेख हमदान इंडोर स्टेडियम में सिंधु ने सेमीफाइनल में 19 साल की युफेई की चुनौती 58 मिनट में सीधे गेमों में 21-15, 21-18 से हर दिया। फाइनल में रविवार को उनका मुकाबला वर्ल्ड नंबर-2 जापान की अकाने यामागुची से होगा। बता दें कि, सिंधु इसी टूर्नामेंट के ग्रुप मुकाबले में यामागुची को 21-9, 21–13 से हरा चुकी हैं। सिंधु और यामागुची का ‘हेड टू हेड’ रिकॉर्ड देखें, तो इसमें भी सिंधु जापानी शटलर पर भारी पड़ती हैं, वह अपनी प्रतिद्वंद्वी से 5-2 से आगे हैं। अब देखना ये होगा फाइनल में किसकी जीत होगी।
भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 215 रन पर समेटा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CqzAz4
Comments
Post a Comment