sss

; //]]>

दिल्ली: मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस हो सकता है रद्द - Khabar NonStop

Max Hospital

नई दिल्ली। दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में बीते गुरुवार को एक जिन्दा बच्चे को मृत बताकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। इस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि मैक्स हॉस्पिटल के खिलाड़ कड़ी कार्यवाही की जाएगी, अस्पताल का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। दरअसल अस्पताल में दो जुड़वा नवजात को मृत बताकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया था। बाद में एक बच्चा जीवित पाया गया था।

लापरवाही: जीवित शिशु को मृत कहकर कर दिया पैकेट में पैक फिर…..

लाइसेंस भी हो सकता है रद्द

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा, “जब हमें अस्पताल की लापरवाही के बारे में पता चला तो हमने इसकी जांच के आदेश दिए। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यदि वे सही ढंग से काम नहीं करेंगे तो हम अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर देंगे।” मंत्री ने बताया कि सोमवार (4 दिसंबर) तक इस मामले में जांच की रिपोर्ट आ जाएगी।

शर्मनाक: ICU में भर्ती नाबालिग से रेप की कोशिश

अस्पताल को भेजा गया था कारण बताओ नोटिस

मंत्री ने बताया कि अस्पताल को आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) मरीजों का इलाज सही ढंग से न करने पर कारण बताओ नोटिस भी दिया गया था। लापरवाही के चलते बच्चों के साथ ऐसा हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस घटना की जांच के आदेश दिए थे।

वायु गुणवत्ता में तेजी से गिरावट, दिल्ली सरकार ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी

मैक्स हॉस्पिटल ने कहा ये

मैक्स हॉस्पिटल की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि, “यह हमारे संज्ञान में आया है कि शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल ने 22 सप्ताह के नवजात को मृत बताकर परिवार को सौंप दिया। यह नवजात 30 नवंबर की सुबह पैदा हुए जुड़वां बच्चों में से एक था, जबकि दूसरा पैदा होते ही मर गया था।” इस बयान में अस्पताल प्रशासन ने कहा, “हम इस घटना से दुखी और चिंतित हैं. हमने इसकी जांच शुरू कर दी है और इस मामले से जुड़े चिकित्सक को तुरंत छुट्टी पर जाने के लिए कह दिया गया है।”

दिल्ली: महिला ने 2 साल के बच्चे को नृशंसता से मार डाला



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2npr6Wg

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop