पीलीभीत: पुलिस ने चलाया कुख्यात चोरों को पकड़ने का अभियान - Khabar NonStop
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव ने कुख्यात चोरों को पकडने के लिए एक अभियान चलाया। इसमें एक टीम बनाकर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के सभी मोहल्लों में धरपकड़ की गई। इस दौरान दो हज़ार का इनामी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दबोचे गए कुख्यात चोरों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया।
ट्रैक्टर और ट्रक में टक्कर, ट्रक के नीचे फंसे लोग, नहीं पहुंची पुलिस
दो हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्त में
इस अभियान के दौरान दो हज़ार का इनामी कुख्यात बदमाश शाकिर पुलिस के हत्थे चढ़ा, और मोहल्ला साहूकारा में देवस्थान के पास रास्ते में खड़ी लावारिस बाइक मिली। जिसका नंबर DL BU 1436 है। पुलिस ने इस लावारिस बाइक को कब्जे में ले लिया है।
जुआरी गिरफ्त में आने से बचे
वहीं दूसरी तरफ कोतवाली पूरनपुर पुलिस के इस कुख्यात चोर अभियान के चलते हड़कंप मच गया। पकडे गये सभी चोरों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक घर में जुआ खेल रहे कई जुआरी छतों के सहारे भागकर पुलिस की गिरफ्त में आने से बचते हुए दिखाई दिए।
मझोला-टनकपुर ब्रॉडगेज ट्रैक पर ट्रेन चलाने की कवायद हुई तेज
चोरों को पकड़ने वाली टीम में शामिल पुलिस कर्मी
कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई सत्यपाल, का० आकाश यादव, का० शहनवाज, का० दीपक, का० गोस्वामी, का० मोहित, श्यामवीर, कपिल,आदि लोग शामिल रहे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2l1dWKQ
Comments
Post a Comment