सरे बाजार में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार के की हत्या, बाद में चाकू भी मारे - Khabar NonStop
ग्वालियर। एक प्रॉपर्टी डीलर की भरे बाजार में बुधवार की शाम हत्या कर दी गई। पहले तो डीलर को दो बाइकों पर सवार 4-5 बदमाशों ने चाकू मारे। और फिर बाद में सिर में गोली मार दी। इतना करने पर भी जब उनका मन नहीं भरी तो सड़क पर गिरे डीलर को बदमाशों ने फिर से चाकू मारा। हत्या करने बाद हवा में हथियार लहराते हुए बदमाश फरार हो गए। शादी का रिसेप्शन मृतक के घर में था। वह जिसकी तैयारी के लिए ही बाजार गया हुआ था।
जापान के निवेशक करेंगे मध्य प्रदेश में बड़ा निवेश
सीसीटीवी में हुई घटना कैद
एक सीसीटीवी में हत्या की यह पूरी घटना कैद हुई है। वीडियो फुटेज के सहारे पुलिस हत्यारों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने ये दावा किया है कि हत्यारों की पहचान उसने कर ली है। और वो हत्यारों तलाश कर रहे है। हाल ही की एक रंजिश हत्या के पीछे बताई जा रही है।
पीठ और सिर में मारी गोली
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम ग्वावियर के व्यस्त बाजार खासगी बाजार में करीब 3.30 बजे स्कूटर पर जितेंद्र बाथम (जीतू) सवार होकर कहीं जा रहा था। जितेंद्र के चचेरे भाई की शादी थी, वह उसकी शादी में लगा हुआ था। बदमाश पहले से ही सिंधी धर्मशाला पर घात लगाए खड़े थे। जितेंद्र को बदमाशों ने रोका। पहले तो बदमाशों ने उस पर चाकू से काफी वार किए। इसके बाद उसके पीठ और सिर में गोली मार दी। जितेंद्र गोली लगते ही सड़क पर गिर गया। उसके बाद भी उस पर एक बदमाश ने दो बार चाकू से वार किया।
मध्यप्रदेश में WWE जैसी फाइट की तैयारी शुरू, खली ने सीएम से की मुलाकात
दीपक पर परिजनों ने लगाया आरोप
जनकगंज थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों ने इस हत्याकांड में दीपक बाथम पर आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा है कि भतीजी से कुछ दिन पहले छेड़छाड़ करने पर दीपक की जितेंद्र ने सरे बाजार में पिटाई की थी। साथ ही परिजनों ने ये भी बताया कि जितेंद्र को चचेरे भाई की शादी 11 दिसंबर को थी। शादी के उपलक्ष्य में बुधवार को रिसेप्शन था। जितेंद्र इसी रिसेप्शन की तैयारी में कुछ सामान बाजार से लेने के लिए गया हुआ था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AWZs6h
Comments
Post a Comment