एलएडब्ल्यूडीए ने विवादित शराब की दुकान को किया सील, लोगों ने पूर्ण प्रतिबंध की मांग की - Khabar NonStop
श्रीनगर। स्थानीय लोगों की शिकायतों शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, झील और जलमार्ग विकास प्राधिकरण (एलएडब्ल्यूडीए) ने शनिवार को डलगेट इलाके में शराब की दुकान सील कर दी। एलएडब्ल्यूडीए ने इस साल नवंबर में मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए शराब की दुकान सील की थी लेकिन दुकान सील करने के बावजूद स्थानीय निवासियों के अनुसार, वही शराब की दुकान अभी भी अवैध तरीके से संचालित हो रही थी। स्थानीय लोग इस क्षेत्र में शराब की दुकान के स्थायी रूप बंद होने की मांग कर रहे थे।
जम्मू: सड़क दुर्घटना में छह सीआरपीएफ जवान घायल
सील न करने पर दुकान में आग लगाने की धमकी
एक स्थानीय नागरिक मोहम्मद सुभान ने कहा, “अधिकारी इस वाइन शॉप के अवैध कामकाज को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अगर एलएडब्ल्यूडीए कार्य नहीं करेगा तो हम दुकान में आग लगाकर राख कर देंगे।” उन्होंने कहा कि युवा हमारे भविष्य हैं और हम उन्हें शराब के साथ खराब नहीं करना चाहते हैं। शराब सभी बीमारियों की जड़ है। एक अन्य निवासी मोहम्मद इकबाल ने कहा कि राजनीतिक प्रभाव के कारण, दुकान फिर से खोल दी गयी थी।
कल शहीद हुए जवानों के शव को लेकर सेना ने कहा ये
लोगों ने शराब पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग उठाई
उन्होंने कहा, “हम कश्मीर घाटी में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध की मांग करते हैं, अगर प्रतिबंध बिहार में लागू किया जा सकता है, तो हमारे राज्य जम्मू कश्मीर में क्यों नहीं।” उन्होंने कहा कि आज दुनिया में शराब का उपयोग सबसे बड़ा विवाद है और हम कश्मीर में शराब की बिक्री और खरीद पर प्रतिबंध लगाने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए राज्य सरकार से अनुरोध करते हैं। हालांकि, एलएडब्ल्यूडीए के उपाध्यक्ष हफीज मसूदी ने बताया कि गैरकानूनी शराब की दुकान को बिना किसी देरी के सील कर दिया गया है और एलएडब्ल्यूडीए ने दुकान को सील करने के लिए अपनी प्रवर्तन टीमों को नियुक्त किया है।
युवक ने छात्र की फोटो फेसबुक पर अपलोड कर बताया आतंकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुकान संचालक के खिलाफ होगी कारवाई
हफीज ने कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की जाएगी। उन्होनें कहा, “भविष्य में ये चीजें सहन नहीं की जाएंगी।” बाद में, एलएडब्ल्यूडीए के कानून प्रवर्तन अधिकारी सोहेल हुसैन रेशी ने पुष्टि की कि दुकान पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में अवैध तरीके से काम कर रही थी और उसे फिर से बंद कर दिया गया था। शराब की दुकान के मालिक के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, 1 मेजर सहित 4 जवान शहीद
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Bu49E2
Comments
Post a Comment