विद्युत दरो में की गयी बढ़ोतरी ,किसानों किया धरना प्रदर्शन - Khabar NonStop
बिजनौर। किसानों ने प्रदेश सरकार द्वारा पचास से डेढ़ सौ प्रतिशत तक विद्युत दरो में की गयी बढ़ोतरी के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की कलेक्ट्रेट में घुसने को लेकर सुरक्षा कर्मियों से तीखी नोक झोक भी हुई। लेकिन किसान कलेक्ट्रेट द्वार का ताला तोड़कर बेमियादी धरने पर बैठ गए।
पीलीभीत: जानें कैसे शिक्षकों ने उड़ाई शिक्षा व्यवस्था की धज्जियां
किसानों ने निकाला जुलूस
भारतीय किसान यूनियन के केंद्रीय आह्वान पर बिजनौर में किसानों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में किसानों को नहीं घुसने देने के लिए मुख्य द्वार पर ताले लगवा दिए। कलेक्ट्रेट द्वार पर ताले देख किसानों की भीड़ ने ताले तोड़ डाले और कलेक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू कर दिया-किसान बढ़ी बिजली की दरो के अनुपात में किसानो की फसल का दाम बढ़ाये जाने की मांग कर रहे है। धरने को लेकर किसानो की प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोक झोक भी हुई।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nvGHDS
Comments
Post a Comment