sss

; //]]>

योगी आदित्यनाथ के नक्शेकदम पर चले शिवराज सिंह चौहान - Khabar NonStop

Shivraj Singh Chouhan

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अशोकनगर जाकर एक मिथक को तोड़ेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने यह फैसला, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नोएडा जंक्स को तोड़ने की हिम्मत की प्रशंसा के एक दिन बाद लिया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ‘विश्व के सबसे बड़े’ सौर ऊर्जा संयंत्र की नींव रखी

शिवराज तोड़ेंगे ये मिथक

ऐसा कहा जाता है कि किसी भी पार्टी का मुख्यमंत्री जो अशोकनगर का दौरा करता है वह अपनी कुर्सी खो देता है। चौहान इस मिथक को खारिज करना चाहते हैं। उन्होनें अशोकनगर जिले के पिपरी शहर में संवाददाताओं से कहा, “”मैं गलत धारणाओं पर विश्वास नहीं करता हूं और मैं अंधविश्वासी नहीं हूं। मैं जल्द ही इस मिथक को तोड़ दूंगा और निश्चित रूप से अशोकनगर की यात्रा करूंगा।” भोपाल से 200 किमी उत्तर स्थित अशोकनगर, प्रसिद्ध चंदेरी साड़ियों का शहर है और यह कहा जाता है कि सम्राट अशोक उज्जैन को जीतने के लिए एक रात यहां पर रुके थे।

मध्य प्रदेश पीएससी का रिजल्ट घोषित, शीर्ष चारों स्थान पर लड़कियों का कब्ज़ा

ये मुख्यमंत्री हो चुके हैं मिथक के शिकार

शहर का ऐतिहासिक महत्व जाहिर तौर पर मुख्यमंत्री को आकर्षित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। स्थानीय लोग बताते हैं कि “अभिशाप” मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों तक सीमित नहीं है। कई अन्य राजनेताओं ने यहाँ दौरा करने के बाद अपनी कुर्सी से हाथ गवां बैठे हैं। मुख्यमंत्रियों की सूची में कथित तौर द्वारका प्रसाद मिश्रा, सुंदरलाल पटवा, अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह, उमा भारती और बाबूलाल गौर इस मिथक के शिकार हुए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने 12 साल के कार्यकाल के दौरान अशोकनगर का दौरा नहीं किया है।

अब वाजपेयी के सहारे मध्य प्रदेश में 2018 में कमल खिलाने की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था ऐसे लोग मुख्यमंत्री पद के लायक नहीं

गौरतलब हो सोमवार को, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि कोई भी जो मिथकों में अंध विश्वास रखता है वह मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने, लोगों ने उन्हें कुछ जगहों पर जाने के खिलाफ सलाह दी, लेकिन उन्होंने जानबूझकर मिथक को खत्म करने के लिए उन सभी स्थानों का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने कहा था, “विश्वास महत्वपूर्ण है, लेकिन अंधे विश्वास वांछनीय नहीं है। अगर कोई सोचता है कि किसी जगह पर जाने से उनके मुख्यमंत्री का कार्यकाल लंबा हो जाएगा और किसी जगह पर जाने से कम, तो ऐसा व्यक्ति एक मुख्यमंत्री बनने का हकदार नहीं है।”

शिवराज ने पूरे किए 12 साल, बीजेपी ने कहा धन्यवाद, कांग्रेस ने पूछे सवाल



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BLbHST

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop