sss

; //]]>

फाँसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव - Khabar NonStop

pilibhit2पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले कल देर शाम एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में फाँसी के फंदे पर लटका मिला। सुचना मिलने पर मौके पर पहुँचे विवाहिता के पिता ने ससुरालियों पर दहेज़ में कार की मांग पूरी न होने के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता से मिली तहरीर के आधार पर पति सहित चार के खिलाफ दहेज़ हत्या में रिपोर्ट दर्ज़ कर ली गयी है।

धूमल के समर्थकों ने की नारेबाजी

क्या है पूरा मामला

दरअसल थाना नबाबगंज बरेली क्षेत्र के नवादा इकरामुल्ला निवासी धर्मपाल सिंह एडवोकेट ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री विंदा देवी का विवाह 30 अप्रैल 2017 को थाना जहानाबाद क्षेत्र के अड़ासेई गाँव निवासी दिनेश कुमार के साथ किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल बालो ने दहेज़ में कार की मांग करना शुरू कर दिया था। दहेज़ में कार की मांग पूरी न होने के चलते ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर बाद विंदा देवी का शव ससुराल में अपने कमरे में दुपट्टे से बने फंदे से कुंडे पर लटका मिला।

क्या कहना है मृतका के पिता का

मृतका के पिता धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस बात की सुचना गाँव के किसी व्यक्ति द्वारा फ़ोन पर मिली। जिस पर धर्मपाल सिंह और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुँचे। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल के सभी सदस्य गायव थे। कमरे में पहुचने पर उनको अपनी पुत्री का शव फंदे पर लटका मिला। इसकी सुचना पुलिस को दी गयी।  घटना की सुचना पर सीओ सदर योगेन्द्र कुमार, और थानाध्यक्ष किरणपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।

मॉर्निंग वॉक पर गए एक युवक की गोली मारकर हत्या

क्या कहना है पुलिस का

सीओ सदर योगेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में आसपास के ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है। मृतका के पिता से तहरीर मिल चुकी है, रिपोर्ट दर्ज़ कर ली गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BmtiQK

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop